Advertisment

Women's day पर महिलाओं को मिलेगी 2500 रुपये की सौगात! कैबिनेट बैठक में पहुंची CM Rekha Gupta

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर दिल्ली कैबिनेट की खास बैठक बुलाई गई है। दिल्ली की महिलाओं को 2500 रुपये की वित्तीय सहायता के लिए प्रस्तावित महिला सम्मान योजना के संबंध में ये बैठक आयोजित की गई है।

author-image
Pratiksha Parashar
cm rekha gupta
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

नई दिल्ली, वाईबीएन नेटवर्क।

Delhi Cabinet Meeting: दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार एक्शन मोड में है। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर कैबिनेट की खास बैठक बुलाई गई है। दिल्ली की महिलाओं को 2500 रुपये की वित्तीय सहायता के लिए प्रस्तावित महिला सम्मान योजना के संबंध में ये बैठक आयोजित की गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सरकार महिला सम्मान योजना के लिए फंड को मंजूरी मिल सकती है और योजना की शुरुआत की जा सकती है।

सचिवालय पहुंची सीएम रेखा गुप्ता

कैबिनेट की बैठक के लिए दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सचिवालय पहुंचीं। योजना का ड्राफ्ट तैयार किया जा चुका है, अब इसे कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद रजिस्ट्रेशन शुरू हो जाएंगे। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जानकारी के मुताबिक, कार्यक्रम के दौरान महिला सम्मान योजना की शुरुआत का ऐलान किया जा सकता है। 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस है, और कैबिनेट की खास बैठक आयोजित की गई है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि दिल्ली कैबिनेट की बैठक में महिला सम्मान योजना को लेकर बड़ा फैसला लिया जा सकता है। 

Advertisment

भाजपा ने किया 2500 रुपये देने का वादा

आपको बता दें कि भाजपा ने विधानसभा चुनाव के दौरान महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये की आर्थिक मदद देने का वादा किया था। 8 फरवरी को चुनावी नतीजे सामने आये थे, जिसमें भाजपा को प्रचंड बहुमत मिला था। आज भाजपा को सत्ता में एक महीना पूरा हो चुका है। ऐसे में विपक्ष लगातार भाजपा सरकार को घेर रहा है और महिलाओं को जल्द से जल्द 2500 रुपये की वित्तीय सहायता देने का मुद्दा उठा रहा है। सीएम रेखा गुप्ता ने योजना को लागू करने का आश्वासन दिया है। अब देखना होगा कि दिल्ली की महिलाओं के खाते में 2500 रुपये कब तक आना शुरू होंगे।

Advertisment

यह भी पढ़ें: Women's Special Day: टॉप 10 महिलाएं जो बना रहीं New India

आतिशी ने भाजपा पर साधा निशाना

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर विपक्ष की नेता आतिशी ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई देते हुए कहा, "आज दिल्ली की सब महिलायें अपने फोन को ताक कर इंतजार कर रही हैं कि 2500 रुपये बैंक में जमा होने का मैसेज उनके फोन पर कब आयेगा।"

Advertisment

CM रेखा गुप्ता महिला दिवस कार्यक्रम में हुईं शामिल

सीएम रेखा गुप्ता फोर्टिस अस्पताल में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस समारोह 2025 में शामिल हुईं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, "मैं प्रधानमंत्री मोदी को शौचालय बनाकर महिलाओं के लिए खुले में शौच की समस्या को हल करने के लिए धन्यवाद देती हूं। इसी तरह, हम उपचार में सुविधाओं, सेवाओं और प्रौद्योगिकी में सुधार के माध्यम से स्वास्थ्य देखभाल नेटवर्क को बेहतर बनाने के लिए काम कर रहे हैं। हमारी सरकार ने पहली कैबिनेट बैठक में आयुष्मान भारत योजना पारित की, जिसके तहत अब लोग 10 लाख रुपये तक का इलाज करा सकते हैं। "

यह भी पढ़ें: International Women's Day: पिछले 10 वर्षों में महिला लोको पायलटों की संख्या में 5 गुना वृद्धि

Advertisment
Advertisment