Advertisment

Abu Azmi ने Aurangzeb की शान में पढ़े कसीदे, Mumbai में सियासी घमासान

अबू आजमी ने न केवल मुगल शासक की शान में कसीदे पढ़े बल्कि शंभाजी महाराज को लेकर भी बहुत कुछ बोल दिया। इस बयान के बाद तमाम सियासी शख्सियत उनके विरोध में उतर आईं।

author-image
Dhiraj Dhillon
अबू आजमी

अबू आजमी Photograph: (Google)

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00
महाराष्ट्र में समाजवादी पार्टी के मुंबई अध्यक्ष अबू आजमी के बयान पर बड़ा बवाल खड़ा हो गया है। सपा नेता द्वारा मुगल शासक औरंगजेब की तारीफ करने बाद तमाम नेता निंदा कर रहे हैं वहीं तमाम नेताओं ने अबू आजमी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने से लेकर गिरफ्तारी तक की मांग कर डाली है। अबू आजमी ने न केवल मुगल शासक की शान में कसीदे पढ़े बल्कि शंभाजी महाराज को लेकर भी बहुत कुछ बोल दिया। इस बयान के बाद तमाम सियासी शख्सियत उनके विरोध में उतर आईं।

“माफी मांगे अबू आजमी”

महाराष्ट्र समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अबू आज़मी के बयान पर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा, "उनका बयान बहुत गलत और निंदाजनक है। औरंगज़ेब ने छत्रपति संभाजी महाराज को 40 दिनों तक प्रताड़ित किया और ऐसे व्यक्ति को अच्छा कहना महापाप है इसलिए अबू आजमी को माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा है कि अबू आजमी पर देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए।"

Bihar Politics: Tej Pratap का दावा, ‘तेजस्वी यादव ही बनेंगे मुख्यमंत्री’

Advertisment

ओरंगजेब निर्दयी शासक नहीं- आजमी

समाजवादी पार्टी के नेता अबू आजमी ने मुगल शासक औरगंजेब की तारीफ में कसीदे भी पढ़े। उन्होंने कहा कि मुगल शासक ओरंगजेब को लोग गलत नजर से देखते हैं, जबकि ऐसा है नहीं। वह निर्दयी शासक बिल्कुल नहीं था। औरंगजेब के मंदिर तुड़वाने के उदाहरण तो दिए जाते हैं लेकिन ओरंगजेब ने कई मंद‍िर बनवाए भी थे। ओरंगजेब में बहुत अच्छे सामाजिक कार्य भी किए। आरोप है कि अबू आजमी ने यहां तक कह डाला कि ओरंगजेब के शासन में हमारा देश सोने की चिड़िया हुआ करता था। 

आजमी के बयान पर बवाल

अबू आजमी का का बयान सामने आने के बाद ही महाराष्ट्र की सियासत में हंगामा मच गया है। डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे तो इस बयान पर बुरी तरह भड़क गए। उन्होंने कहा कि कुछ भी बोलने की हिम्मत क‌ैसे हो जाती है अबू आजमी की। औरंगजेब की तारीफ करना बिल्कुल न्याय संगत नहीं है। इस बयान पर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज होना चाहिए।
Advertisment

आदित्य ठाकरे ने भी गिरफ्तारी की मांग की

शिवसेना (उद्धव ठाकरे) नेता आदित्य ठाकरे ने भी अबू आजमी के बयान पर कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि अबू आजमी को शंभाजी महाराज के बारे में बोलने से पहले सौ बार सोचना चाहिए था। ऊपर से उन्होंने औरंगजेब की शान में कसीदे पढ़कर पूरी कसर पूरी कर दी। अबू आजमी के खिलाफ तत्काल मुकदमा दर्ज और गिरफ्तारी की जाए। भाजपा नेता राम कदम ने कहा कि अबु अजीम आजमी को थियेटर में जाकर छावा फिल्म देखना चाहिए। किताबें पढ़नी चाहिएं, जिसे वो ग्रेट राजा बोल रहे हैं, वह निर्दयी शासक था। अबु आजमी को यह सब बोलने के ल‌िए शर्म आनी चाहिए।
Advertisment
Advertisment
Advertisment