Advertisment

जानिए कौन हैं पाकिस्‍तानी हमले में शहीद हुए DDC Rajkumar Thapa?

शनिवार रात राजौरी जिले में हुई गोलाबारी में  प्रशासनिक अधिकारी डॉ राजकुमार थापा की जान चली गई। उनके साथ अन्‍य दो कर्मचारी भी गंभीर रुप से घायल हो गए हैं।

author-image
Suraj Kumar
एडिट
Rajkumar thaapa
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

जम्‍मू कश्‍मीर, वाईबीएन डेस्‍क।  भारत पाक तनाव इस समय चर्म पर है। पाकिस्‍तान सीमा पर लगातार गोलाबारी कर रहा है। शनिवार रात राजौरी जिले में हमले के दौरान प्रशासनिक अधिकारी राजकुमार थापा की जान चली गई। वे पाकिस्‍तानी हमले में शहीद होने वाले पहले अधिकारी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि डॉ राजकुमार थापा हमले के समय अपने घर में ही मौजूद थे। उनके साथ दो अन्‍य कर्मचारी भी मौजूद थे, तभी एक रॉकेट उनके घर पर आकर गिरा। हमले में घायल तीनों लोगों को अस्‍पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान थापा की मौत‍ हो गई।

Advertisment

कौन थे राजकुमार थापा ? 

डॉ राजकुमार थापा का जन्‍म 28 अप्रैल 1971 को हुआ था। उन्‍होंने एमबीसीएस की पढ़ाई की थी। वर्तमान में वे जम्‍मू कश्‍मीर प्रशासन सेवा में कार्यरत थे। वे 2001 में चयनित हुए थे। थापा को  साल 2021 में राजौरी जिले में पोस्टिंग मिली थी।  वे एमबीसीएस करने के बाद ब्‍यूरोक्रेशी में आए थे। साल 2010 में प्रमोशन के बाद वे आईएएस बन गए थे। 

लोगों ने दी श्रद्धांजली 

Advertisment

डाॅ थापा की मौत से पूरे इलाके में पाकिस्‍तान के खिलाफ जमकर आक्रोश है। लोग ADC राज कुमार थापा को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। घायल कर्मचारियों के जल्द ठीक होने की प्रार्थना की जा रही है। सरकार ने इस घटना की निंदा की है और कहा है कि पाकिस्तान की ओर से यह कायराना हरकत की गई है।

एक दिन पहले सीएम के साथ मीटिंग में लिया था भाग

आईएएस राज कुमार थापा के निधन की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला उनके घर पहुंचे और परिवार को सांत्वना दी। मुख्‍यमंत्री ने सोशल मीडिया पर पोस्‍ट शेयर करते हुए लिखा कि राजौरी से बहुत बुरी खबर आई है। हमने J&K एडमिनिस्ट्रेशन सर्विसेज के एक समर्पित अफसर को खो दिया है। कल ही वे डिप्टी CM के साथ जिले में थे और मेरी ऑनलाइन मीटिंग में भी शामिल हुए थे।

Advertisment

 India Pakistan Tension | India Pakistan border | india pakistan

india pakistan India Pakistan border India Pakistan Tension
Advertisment
Advertisment