/young-bharat-news/media/media_files/2025/07/19/air-india-express-1-2025-07-19-13-35-58.jpg)
नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क। हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से शनिवार सुबह थाइलैंड के फुकेट के लिए रवाना हुई एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट IX110 उड़ान भरने के कुछ देर बाद तकनीकी कारणों से वापस लौट आई। यह बोइंग 737 मैक्स 8 विमान सुबह 6:40 बजे 20 मिनट की देरी से हैदराबाद से उड़ा था। इसे फुकेट में 11:45 बजे लैंड करना था। फ्लाइटरडार24 के आंकड़ों के मुताबिक, विमान ने टेकऑफ किया लेकिन ज्यादा दूर नहीं जा सका और हैदराबाद में सुरक्षित लैंडिंग कराई गई। एयरलाइन या एयरपोर्ट अधिकारियों ने अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है कि विमान को क्यों वापस लौटना पड़ा।
हाल में बढ़ी फ्लाइट घटनाएं
हाल के दिनों में उड़ानों से जुड़ी कई तकनीकी गड़बड़ियों के मामले सामने आए हैं। गुरुवार को दिल्ली से इम्फाल जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E-5118 तकनीकी खराबी के कारण उड़ान भरने के बाद वापस लौट आई थी। इसी तरह दिल्ली से गोवा जा रही इंडिगो की 6E-6271 में इंजन फेल होने से विमान को मुंबई डायवर्ट करना पड़ा।
पिछले दिनों हुई दिक्कतों के बारे में जानें
FlightNews | 19 जून को दिल्ली से लेह जा रही इंडिगो की फ्लाइट को उड़ान भरने के लगभग दो घंटे बाद तकनीकी खराबी के कारण वापस लौटना पड़ा था। उससे पहले 6 मई को बैंकॉक से मास्को जा रही एअरोफ्लोट की फ्लाइट SU273 को दिल्ली एयरपोर्ट पर आपात लैंडिंग करनी पड़ी थी। अप्रैल में भी जेद्दाह से दिल्ली आने वाली फ्लाइट में टायर पंचर की आशंका के कारण आपात लैंडिंग करानी पड़ी थी।