Advertisment

टेक ऑफ के बाद हिचकोले खाने लगा विमान...इंदौर में Indigo Flight की इमरजेंसी लैंडिंग

इंडिगो के एक विमान में उड़ान के दौरान झटके महसूस किए गए, पायलट को फॉल्स अलार्म मिले, जिसके बाद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।

author-image
Pratiksha Parashar
indigo flight
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्कइंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट 6E-7295 को मंगलवार सुबह उड़ान भरने के करीब आधे घंटे बाद इंदौर एयरपोर्ट पर इमरजैंसी लैंडिंग करनी पड़ी। फ्लाइट इंदौर से रायपुर जा रही थी। उड़ान के कुछ देर बाद फ्लाइट में झटके महसूस किए गए, पायलट को  फॉल्स अलार्म मिले, जिसके बाद फ्लाइट की इमरजैंसी लैंडिंग कराई गई और यात्रियों को सुरक्षित उतारा गया।

Advertisment

टेक ऑफ के बाद लगे झटके

यह फ्लाइट रोजाना सुबह 6:35 बजे रवाना होती है और आज भी तय समय पर उड़ान भरी थी। यात्रियों के अनुसार, फ्लाइट ने सुबह 6:30 बजे टेक-ऑफ किया। लगभग 30 मिनट बाद अचानक विमान में एक तेज झटका महसूस हुआ, जिससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। कुछ ही देर में पायलट ने ऐलान किया कि तकनीकी कारणों से विमान को वापस इंदौर लाया जा रहा है। आखिरकार सुबह 7:15 बजे फ्लाइट को सुरक्षित रूप से लैंड करा दिया गया।

फॉल्स अलार्म ने बढ़ाई चिंता

Advertisment

इंदौर एयरपोर्ट के टर्मिनल मैनेजर के मुताबिक, पायलट को उड़ान के दौरान कुछ फॉल्स अलार्म मिले थे। सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए पायलट ने विमान को तुरंत वापस मोड़ने का निर्णय लिया। यह अलार्म सामान्य होते हुए भी संभावित खतरे को देखते हुए गंभीरता से लिया गया।

यात्रियों को मिले दो विकल्प

इमरजेंसी लैंडिंग के बाद सभी यात्रियों को सुरक्षित विमान से उतार दिया गया। फ्लाइट की तकनीकी जांच और सुरक्षा कारणों से इंडिगो ने उड़ान को रद्द कर दिया। एयरलाइन ने यात्रियों को दो विकल्प दिए हैं- या तो वे टिकट का पूरा रिफंड ले सकते हैं या फिर अगली फ्लाइट में अपनी बुकिंग को रीशेड्यूल करा सकते हैं। 

Advertisment

मधुमक्खियों के झुंड ने किया फ्लाइट पर हमला

सोमवार शाम इंडिगो की एक और फ्लाइट पर संकट मंडराया था। सूरत एयरपोर्ट पर खड़े इंडिगो विमान पर मधुमक्खियों ने धावा बोल दिया। इंडिगो की फ्लाइट E-7267 टेक ऑफ करने वाली थी, इससे पहले मधुमक्खियों के झुंड फ्लाइट के लगेट गेट पर बैठ गईं। मधुमक्खियों की वजह से यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। मधुमक्खियों को भगाने के लिए तमाम तरीके आजमाए गए, तब जाकर फ्लाइट उड़ान भर सकी। Emergency Landing | indigo airlines 

Emergency Landing indigo airlines
Advertisment
Advertisment