/young-bharat-news/media/media_files/2025/06/17/rGjWmqIHmkEDcYclSsjR.jpg)
नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क। एयर इंडिया की एक फ्लाइट कैंसिल कर दी गई है। फ्लाइट नंबर- AI-159 रद्द की गई है। यह विमान अहमदाबाद से लंदन जाने वाला था। जानकारी के मुताबिक, तकनीकी खामी के चलते यह फ्लाइट रद्द की गई है। एयर इंडिया की फ्लाइट AI-159 फ्लाइट मंगलवार को नई दिल्ली से अहमदाबाद आई थी। अब इसे लंदन के लिए उड़ान भरनी थी।
फ्लाइट कैंसिल होने से यात्रियों में गुस्सा
एयर इंडिया की फ्लाइट AI-159 के कैंसिल होने से यात्रियों में गुस्सा है। यात्रियों का कहना है कि फ्लाइट अचानक रद्द कर दी गई है और इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी जा रही है। AI-159 फ्लाइट के एक यात्री ने कहा कि मैं दोपहर 1 बजे एयर इंडिया की फ्लाइट से गैटविक, लंदन जा रहा था, लेकिन मुझे अभी पता चला है कि फ्लाइट रद्द कर दी गई है। क्रू मेंबर फ्लाइट रद्द करने का कोई कारण या किराया वापसी के बारे में कोई जानकारी नहीं दे रहे हैं।
#WATCH | Ahmedabad | Passengers of Air India flight AI-159 from Ahmedabad to London, Gatwick say the flight has been suddenly cancelled
— ANI (@ANI) June 17, 2025
An AI-159 flight passenger says, "I was going to Gatwick, London, by the 1 p.m. Air India flight, but I have just learned that the flight has… pic.twitter.com/XnKUWOMWhI
अहमदाबाद प्लेन क्रैश हादसा
गौरतलब है कि 12 जून को अहमदाबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया का एक विमान क्रैश हो गया था। इस भयावह हादसे में फ्लाइट में सवार यात्रियों और क्रू मेंबर्स समेत 141 लोगों ने जान गंवाई थी। वहीं क्रैश साइट पर मौजूद कई लोग भी इस हादसे की चपेट में आ गए थे और जान गंवा बैठे। प्लेन मेडिकल कॉलेज की एक बिल्डिंग से टकराया था, जिससे कई ट्रेनी डॉक्टरों की भी मौत हो गईओ। अहमदाबाद प्लेन क्रैश हादसे में अब तक कुल 270 से ज्यादा लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। कई लोग घायल हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। मृतकों में गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी का नाम भी शामिल है।। Emergency Landing air india news