Advertisment

बाढ़ के बिगड़े हालातों पर असम CM Himanta Biswa Sarma ने की PM Modi से बात

असम में लगातार भारी बारिश के कारण बाढ़ की स्थिति बिगड़ने पर मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बातचीत की। प्रधानमंत्री ने इस पर चिंता जताई और केंद्र सरकार की ओर से पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया।

author-image
Jyoti Yadav
एडिट
Assam CM Himanta Biswa Sarma
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

गुवाहाटी, वाईबीएन डेस्क |असम, मणिपुर समेत पूर्वोत्तर के सभी राज्यों में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते राज्य के कई हिस्सों में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा से फोन पर बात कर राज्य में बाढ़ से उत्पन्न हालात की जानकारी ली। मुख्यमंत्री सरमा ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। 

हिमंत बिस्वा सरमा का ट्वीट

 मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बताया, “कुछ समय पहले प्रधानमंत्री मोदी जी ने मुझे फोन कर असम में बाढ़ की स्थिति के बारे में जानकारी ली। मैंने उन्हें बताया कि भारी बारिश के चलते राज्य के कई जिलों में बाढ़ आ गई है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हुआ है। मैंने उन्हें राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे राहत और बचाव कार्यों के बारे में भी अवगत कराया।”

Advertisment

पूर्ण सहयोग और सहायता का आश्वासन 

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री ने चिंता जताते हुए केंद्र सरकार की ओर से पूर्ण सहयोग और सहायता का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा, “असम के लोगों के लिए प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन और अटूट समर्थन के लिए मैं उनका आभारी हूं।”प्रधानमंत्री मोदी ने न केवल असम, बल्कि तेलंगाना और सिक्किम जैसे राज्यों के मुख्यमंत्रियों तथा राज्यपालों से भी बात की, जहां भारी बारिश और बाढ़ ने हालात बिगाड़ दिए हैं। पीएम ने सभी प्रभावित राज्यों को हरसंभव मदद का भरोसा दिया है। मुख्यमंत्री सरमा ने एक अन्य ट्वीट में लिखा, “प्रधानमंत्री मोदी  ने असम और आसपास के राज्यों में खाद्य और राहत सामग्री की स्थिति के बारे में पूछताछ की। मैंने उन्हें अवगत कराया कि राज्य सरकार इस दिशा में हर संभव प्रयास कर रही है। उनके समर्थन के लिए हम आभारी हैं।” 

जिलों में 5.35 लाख से अधिक लोग प्रभावित

Advertisment

बता दें, असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है, जहां 20 से अधिक जिलों में 5.35 लाख से अधिक लोग प्रभावित हैं, मौसम विभाग ने कई हिस्सों में और बारिश की संभावना जताई है। गुवाहाटी स्थित क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (आरएमसी) ने चार जिलों धुबरी, दक्षिण सलमारा मनकाचर, गोलपारा और कोकराझार के लिए 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया है और राज्य के 11 जिलों के लिए 'येलो अलर्ट' जारी किया गया है। 

जानकारी के मुताबिक बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है, जिसमें बाढ़ और भूस्खलन में मरने वालों की संख्या 11 है, जबकि दो अन्य लापता हैं। कई इलाकों में भारी बारिश के कारण राज्य में सड़क, रेल और नौका सेवाएं प्रभावित रहीं। 22 जिलों के 65 राजस्व सर्किलों और 1,254 गांवों में 5.15 से अधिक लोग प्रभावित रहे, जिसमें श्रीभूमि सबसे अधिक प्रभावित जिला है, जिसकी 1,94,172 आबादी बाढ़ से प्रभावित है। कुल 165 राहत शिविरों में 31,212 विस्थापित लोग रह रहे हैं, जबकि 157 राहत वितरण केंद्र भी काम कर रहे हैं। पिछले 24 घंटों में 12,610 हेक्टेयर फसल क्षेत्र जलमग्न हो गया है, जबकि 94 जानवर बह गए हैं। दो जिले 'शहरी बाढ़' से प्रभावित हैं, जहां 21,037 लोग प्रभावित हैं।

Advertisment

pm modi | Flooding 2025

pm modi Himanta Biswa Sarma Assam Flooding 2025
Advertisment
Advertisment