/young-bharat-news/media/media_files/2025/02/20/44YOliecLaGklSYz5n8j.jpg)
नई दिल्ली, वाईबीएन नेटवर्क
दिल्ली सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में मंत्रियों के विभागों का बंटवारा हो गया। इसके साथ ही जनता से किए कुछ वादों पर मुहर भी लगी। रेखा सरकार ने कैबिनेट की बैठक में दो कामों को प्रमुखता से मंजूरी दी है। दिल्ली में आयुष्मान योजना को सरकार ने सर्वसम्मति से पारित किया है। इसमें 5 लाख का टॉपअप दिल्ली सरकार देगी और 5 लाख केंद्र सरकार देगी। जो कि जल्द ही लागू किया जाएगा। वहीं 14 सीएजी रिपोर्ट पेंडिंग है पहले हाउस में उन रिपोर्ट को पेश किया जाएगा।"
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का एजेंडा
कैबिनेट बैठक पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, "बैठक में हमने दो मुख्यता एजेंडे पर बात किया और उसे पास किया। पहला- दिल्ली में आयुष्मान योजना को हमने सर्वसम्मति से पारित किया है। दिल्ली में 5 लाख का टॉपअप दिल्ली सरकार देगी और 5 लाख केंद्र सरकार देगी। जो कि जल्द ही लागू किया जाएगा। दूसरा- 14 सीएजी रिपोर्ट पेंडिंग है पहले हाउस में उन रिपोर्ट को पेश किया जाएगा।"
#WATCH दिल्ली: कैबिनेट बैठक पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, "बैठक में हमने दो मुख्यता एजेंडे पर बात किया और उसे पास किया। पहला- दिल्ली में आयुष्मान योजना को हमने सर्वसम्मति से पारित किया है। दिल्ली में 5 लाख का टॉपअप दिल्ली सरकार देगी और 5 लाख केंद्र सरकार देगी। जो… https://t.co/grV7c0MSDOpic.twitter.com/dM6tNDtQat
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 20, 2025
जनता से वादा किया था वो सभी वादे पूरे किए जाएंगे
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, "हमने जो जनता से वादा किया था वो सभी वादे पूरे किए जाएंगे। हमने पहली कैबिनेट बैठक में आयुष्मान योजना को मंजूरी देकर उसे आगे की प्रक्रिया के लिए कर दिया है।"
दिल्ली की पूर्व सीएम आतिशी के भाजपा के दिल्ली में महिलाओं को 2500 रुपए देने के वादे को लेकर दिए गए बयान पर उन्होंने कहा," यह हमारी सरकार है तो एजेंडा हमारा होगा। तो हमें काम करने दीजिए। आपको हमें हर चीज बताने की ज़रूरत नहीं है जब आपका कार्यकाल था तो आपने किया।"
#WATCH दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, "हमने जो जनता से वादा किया था वो सभी वादे पूरे किए जाएंगे। हमने पहली कैबिनेट बैठक में आयुष्मान योजना को मंजूरी देकर उसे आगे की प्रक्रिया के लिए कर दिया है.."
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 20, 2025
दिल्ली की पूर्व सीएम आतिशी के भाजपा के दिल्ली में महिलाओं को 2500 रुपए… pic.twitter.com/AI8blMOxYY
#WATCH दिल्ली: कैबिनेट बैठक पर दिल्ली के मंत्री परवेश वर्मा ने कहा,"दिल्ली में आयुष्मान योजना लागू हो गई है और सीएजी रिपोर्ट जल्द ही पेश की जाएगी।" pic.twitter.com/6XNhy6f6S1
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 20, 2025
#WATCH दिल्ली: दिल्ली मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा,"पीएम मोदी ने वादा किया था हम पहली कैबिनेट बैठक में इसे(आयुष्मान योजना )पास करेंगे। आज कैबिनेट ने आयुष्मान योजना को मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही 14 सीएजी रिपोर्ट को पेश किया जाएगा...अब बहुत से चीज़ों का सच सामने आएगा।" pic.twitter.com/gEyOhaUvzh
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 20, 2025