Advertisment

खूबसूरत आंखों वाली Monalisa Bhosle की घर वापसी! महाकुंभ छोड़ इंदौर क्यों लौटी ब्राउन ब्यूटी

Monalisa Bhosle: महाकुंभ मेले के बीच इंदौर की एक खूबसूरत लड़की सुर्खियों में छायी हुई है। अब लेकिन इंदौरी गर्ल को महाकुंभ मेले से वापस घर लौटना पड़ा है। इसके पीछे क्या वजह है, आइए जानते हैं।

author-image
Pratiksha Parashar
Monalisa
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

महाकुंभ नगर, वाईबीएन नेटवर्क। 

Advertisment

Monalisa Bhosle: महाकुंभ मेले के बीच इंदौर की एक खूबसूरत लड़की सुर्खियों में छायी हुई है। इंदौर गर्ल की खूबसूरत आंखों और निश्छल हंसी के लोग दीवाने हो गए हैं।  मासूम सूरत वाली ये लड़की 'ब्राउन ब्यूटी' के नाम से मशहूर हो रही है। यह सुंदर लड़की मोनालिसा के नाम से सोशल मीडिया पर छा रही है। कई पत्रकार भी मोनालिसा से बातचीत और उसके इंटरव्यू के लिए पहुंच रहे हैं। अब लेकिन इंदौरी गर्ल को महाकुंभ मेले से वापस घर लौटना पड़ा है। इसके पीछे क्या वजह है, आइए जानते हैं।

घर क्यों लौटी मोनालिसा

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मोनालिसा भोंसले अपने पिता के कहने पर मध्य प्रदेश के इंदौर में अपने घर लौट गई हैं। दरअसल, मोनालिसा महाकुंभ मेले में माला बेंचने के लिए गई थी। माला बेचने से ही मोनालिसा की रोजी-रोटी चलती है। लेकिन महाकुंभ मेले में लोग माला खरीदने नहीं, बल्कि मोनालिसा के साथ सेल्फी और वीडियो लेने के लिए आ रहे थे।

Advertisment

मोनालिसा को मिली अपहरण की धमकी? 

एक सोशल मीडिया यूजर के मुताबिक, मोनालिसा को अपहरण की धमकी मिली थी। सोशल मीडिया पोस्ट में दावा करते हुए लिखा गया है, "अपहरण की धमकी महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा ने दावा किया है कि उनकी खूबसूरती के चलते कुछ लोगों ने उन्हें महाकुंभ से उठा ले जाने की धमकी दी है। मोनालिसा ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सुरक्षा देने की गुहार लगाई है। इंदौर की बेटी ने कहा कि वह माला बेचकर अपने परिवार का गुजारा करती हैं और सुरक्षा मिलने पर ही यह काम जारी रख सकती हैं। हालांकि सोशल मीडिया के इस दावे में कितनी सच्चाई है, फिलहाल इसके बारे में कुछ कह पाना मुश्किल है।

ये भी पढ़ें :  Chhattisgarh Chunav: छत्तीसगढ़ में पंचायत और निकाय चुनावों का ऐलान, जानें वोटिंग और नतीजों की तारीख 

Advertisment

लोकप्रियता बन गई परेशानी

मोनालिसा की लोकप्रियता ही उसके लिए मुसीबत बन गई। दरअसल, लोग माला बेचने वाली लड़की के पीछे दीवाने हो गए हैं। मोनालिसा भोंसले रातोंरात इतनी मशहूर हो गई कि हर कोई उन्हें पहचानने लगा है। हर कहीं भीिड़ उन्हें घेर लेती है।य़ ऐसे में उनके कारोबार पर बुरा असर पड़ा है। वे मेले में माला नहीं बेच पा रही हैं। कई ऐसे वीडियो भी सामने आए, जब उन्हें स्वेटर और कैप के सहारे से अपने चेहरे को ढंकना पड़ा। मोनालिसा की लोकप्रियता उनके लिए मुसीबत की वजह बन गई है। 

ये भी पढ़ें : Caste Census : 'जातिगत गणना नहीं, क्रेडिट देने से डर लगता है', Rahul Gandhi के बदले मिजाज की वजह कहीं Lalu तो नहीं

Advertisment
Advertisment