Advertisment

Bengaluru Stampede के 7 दिन बाद बोले राहुल द्रविड़, कहा- बेंगलुरु खेल प्रेमियों का शहर, घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण

बेंगलुरु में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की आईपीएल जीत के जश्न के दौरान हुई भगदड़ पर टीम इंडिया के पूर्व हेड कोच राहुल द्रविड़ ने दुख जताया है। उन्होंने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया और मृतकों व घायलों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

author-image
Suraj Kumar
Rahul dravid on bangalore stampade
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

नई दिल्‍ली, वाईबीएन डेस्‍क। बेंगलुरु में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की आईपीएल 2025 जीत के जश्न के दौरान हुई भगदड़ पर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व हेड कोच राहुल द्रविड़ ने दुख जताया है। उन्होंने इस हादसे को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया। द्रविड़ ने एक टीवी चैनल से बातचीत में अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

Advertisment

राहुल द्रविड़ ने कहा, "यह घटना काफी दुखद है। मेरी संवेदनाएं उन सभी लोगों के साथ हैं, जिन्होंने अपनों को खोया या घायल हुए। बेंगलुरु हमेशा से खेलों के प्रति उत्साहित रहा है और मैं खुद भी इसी शहर से हूं। यहां क्रिकेट ही नहीं, हर खेल को चाहने वाले बड़ी संख्या में मौजूद हैं।"

क्या है पूरा मामला?

आरसीबी ने आईपीएल में पहली बार खिताब जीतने के बाद बेंगलुरु में भव्य विक्ट्री परेड का आयोजन किया था। इस आयोजन में करीब 2.5 लाख से ज्यादा लोग चिन्नास्वामी स्टेडियम में उमड़ पड़े, जिससे भगदड़ मच गई। हादसे में कई लोगों की जान चली गई और कई घायल हो गए।

Advertisment

अब यह मामला कर्नाटक हाई कोर्ट तक पहुंच चुका है। आरसीबी ने कोर्ट में याचिका दायर कर अपनी सफाई पेश की है। फ्रेंचाइजी ने कहा कि सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए पहले ही स्पष्ट कर दिया गया था कि सिर्फ वही लोग परेड में शामिल हो सकते हैं जिन्होंने आरसीबी की आधिकारिक वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन कराया होगा।

आरसीबी की याचिका में यह भी दावा किया गया है कि कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने सार्वजनिक रूप से आमंत्रण दिया था। इस दावे के समर्थन में सीएम का ट्वीट भी कोर्ट में सबूत के तौर पर पेश किया गया है।

RCB के कप्‍तान रह चुके हैं राहुल द्रविड़ 

Advertisment

राहुल द्रविड़ का आईपीएल करियर भी RCB से जुड़ा रहा है। वह लीग के शुरुआती तीन सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का हिस्सा रहे और इस टीम की कप्तानी भी की। बाद में वह राजस्थान रॉयल्स से जुड़े। टीम इंडिया के साथ कोचिंग करियर खत्म होने के बाद द्रविड़ ने एक बार फिर आईपीएल में वापसी की। टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारत को चैंपियन बनाने के बाद उनका कार्यकाल समाप्त हुआ। इसके बाद राहुल द्रविड़ ने आईपीएल 2025 से राजस्थान रॉयल्स के हेड कोच की जिम्मेदारी संभाली।

bangalore stampede

rcb bangalore stampede
Advertisment
Advertisment