Advertisment

BUDGET SESSION 2025: 104 भारतीयों को निर्वासित करने पर गोगोई ने पेश किया स्थगन प्रस्ताव, बोले- "यह कार्य अत्यंत दुखद और अपमानजनक

बता दें अमेरिका ने बड़ा एक्नश लेते हुए अवैध प्रवासियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। अमेरिका अपने इमीग्रेशन कानून को अत्यंत सख्त बना रहा है, जिसके तहत उन देशों के अवैध नागरिकों को उनके देश डिपोर्ट किया जा रहा है। अमेरिकी सेना का एक

author-image
Jyoti Yadav
लोकसभा
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

नई दिल्ली, वाईबीएन नेटवर्क 

लोकसभा में कांग्रेस के उपनेता गौरव गोगोई ने संयुक्त राज्य अमेरिका सरकार द्वारा 5 फरवरी को 104 भारतीय नागरिकों को निर्वासित करने के मामले पर चर्चा के लिए लोकसभा में कार्य स्थगन प्रस्ताव पेश किया। इसको लेकर उन्होंने कहा,"यह कार्य अत्यंत दुखद और अपमानजनक परिस्थितियों में किया गया।"प्रस्ताव में कहा गया है, "इस सदन को हमारे लोगों के साथ और अधिक अमानवीय व्यवहार को रोकने तथा देश और विदेश में प्रत्येक भारतीय की गरिमा को बनाए रखने के लिए इस मुद्दे पर तत्काल ध्यान देना चाहिए।"

इसे भी पढ़ें-अमेरिका से Deport 104 प्रवासियों का पहला जत्था भारत पहुंचा, अमृतसर में लैंड हुई फ्लाइट

104 भारतीय देश आए वापस

बता दें अमेरिका ने बड़ा एक्नश लेते हुए अवैध प्रवासियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। अमेरिका अपने इमीग्रेशन कानून को अत्यंत सख्त बना रहा है, जिसके तहत उन देशों के अवैध नागरिकों को उनके देश डिपोर्ट किया जा रहा है। अमेरिकी सेना का  का एक विमान प्रवासियों को लेकर भारत पहुंचा। विमान में 104 भारतीय थे। इनमें 13 बच्चे भी शामिल है। 

Advertisment

इसे भी पढ़ें-Bomb threat : 9वीं के छात्र ने दी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, उर्दू में किया था 4 स्कूलों को मेल

इन राज्यों के वापस आए लोग 

बता दें 5 फरवरी को अमेरिकी सेना की देखरेख में सभी भारतीयों  को हथकड़ी लगाकर पंजाब के अमृतसर सेना विमान से पहुंचाया गया। इनमें गुजरात के 33, हरियाणा के 34, पंजाब के 30, महाराष्ट्र के तीन, उत्तर प्रदेश-चंडीगढ़ के 2-2 लोग शामिल हैं। इनमें आठ से दस साल के कुछ बच्चे भी शामिल हैं। अमेरिका ने 205 लोगों की लिस्ट जारी की थी। बाकी के लोग कब आएंगे, इस पर अभी कुछ भी स्पष्ट नहीं है। 

इसे भी पढ़ें-US Trade War: क्या अमेरिका-चीन के वॉर में भारत की बल्ले-बल्ले?

अमेरिका में 7.25 लाख अवैध प्रवासी भारतीय

Advertisment

ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद से ही अवैध प्रवासियों को बाहर निकालने में जुटे अमेरिका ने अब तक 1700 अवैध प्रवासी भारतीयों को हिरासत में लिया है। प्यू रिसर्च सेंटर के अनुसार, अमेरिका में करीब 7 लाख 25 हजार भारतीय अवैध तरीके से रह रहे हैं। अमेरिका में अवैध प्रवासियों की संख्या के लिहाज से भारत दूसरे स्थान पर है। सर्वाधिक 7.5 लाख अवैध प्रवासी अल सल्वाडोर के हैं। वहीं, ग्वाटेमाला के 6.75 लाख, होंडुरास के 5.25 लाख और चीन के 3.75 लाख अवैध प्रवासी हैं।

Advertisment
Advertisment