Advertisment

Budget Session 2025: बजट सत्र से पहले PM Modi ने दिया बड़ा संकेत, गरीब-मध्यम वर्ग को मिलेगी राहत?

Budget Session 2025: 18वीं लोकसभा के बजट सत्र का आज पहला दिन है।  बजट सत्र शुरू होने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मीडिया को संबोधित किया। संसद भवन के हंस द्वार पर पीएम मोदी ने संबोधन दिया।

author-image
Pratiksha Parashar
pm modi , Budget Session 2025
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

नई दिल्ली, वाईबीएन नेटवर्क।

Advertisment

Budget Session 2025: 18वीं लोकसभा के बजट सत्र का आज पहला दिन है।  बजट सत्र शुरू होने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मीडिया को संबोधित किया। संसद भवन के हंस द्वार पर पीएम मोदी ने संबोधन दिया, इस दौरान उन्हें एक संस्कृत श्लोक पढ़ा। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इस सत्र में कई ऐतिहासिक बिल पेश किए जाएंगे। उन्होंने 2047 तक विकसित भारत बनाने का अपना संकल्प भी दोहराया। पीएम मोदी ने कहा कि मां लक्ष्मी की कृपा गरीब-मध्यम वर्ग पर बनी रहे। 

यह भी पढ़ें: Maha Kumbh 2025: PM Modi का महाकुंभ दौरा रद्द, 5 फरवरी को नहीं जाएंगे प्रयागराज

कैसा होगा बजट? 

Advertisment

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल का ये पहला बजट है। इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा, "ये तीसरे कार्यकाल का ये पहला पूर्ण बजट है। मैं विश्वास के साथ कह सकता हूं कि 2047 जब आजादी के 100 साल होंगे, विकसित भारत का जो संकल्प देश ने लिया है। ये बजट एक नया विश्वास पैदा करेगा। नई ऊर्जा देगा कि देश जब आजादी के 100 साल मनाएगा, तब विकसित होकर रहेगा। 140 करोड़ देशवासी अपने सामूहिक प्रयास से इस संकल्प को परिपूर्ण करेंगे।" जानकारों का मानना है कि ये बजट गरीब और मध्यम वर्ग को बड़ी राहत दे सकता है। 

यह भी पढ़ें: Donald Trump Threat BRICS: डोनाल्ड ट्रम्प ने दी भारत समेत इस देशों को धमकी, कह डाली ये बात

विकास की दिशा में आगे बढ़ रहे...

Advertisment

पीएम मोदी ने कहा, 'तीसरे कार्यकाल में हम मिशन मोड में देश को सर्वांगीण विकास की दिशा में भौगोलिक, सामाजिक और आर्थिक रूप से मिशन मोड में आगे बढ़ते जा रहे हैं। इनोवेशन, इन्क्लूजन और इंवेस्टमेंट... ये लगातार हमारे आर्थिक गतिविधि के रोडमैप का आधार रहा है। इस सत्र में हमेशा की तरह कई ऐतिहासिक बिल पर सदन को चर्चा करनी होगी और व्यापक मंथन के साथ वो राष्ट्र की ताकत बढ़ाने का काम करने वाला कानून बनेंगे। विशेषकर नारी शक्ति को गौरव को फिर से स्थापित करना, पंथ संप्रदाय के भेद से मुक्त होकर हर नारी को सम्मानपूर्ण जीवन मिले उसको भी समान अधिकार मिले उस दिशा में इस सत्र में कई अहम निर्णय लिए जाएंगे।' पीएम मोदी ने कहा कि रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म करेंगे।

आपको बता दें कि शुक्रवार सुबह 11 बजे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू संसद के दोनों सदनों लोकसभा और राज्यसभा को संबोधित करेंगी। राष्ट्रपति के संबोधन के बाद बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण इकोनॉमिक सर्वे पेश करेंगी। 

यह भी पढ़ें: यमुना जहर विवाद: Arvind Kejriwal चुनाव आयोग पहुंचकर दाखिल करेंगे नोटिस का जवाब

Advertisment
Advertisment