Advertisment

Business: 2030 तक तीन गुना होगा कपड़ा निर्यात, नौ लाख करोड़ तक ले जाने का लक्ष्य

भारत वैश्विक स्तर पर कपड़ा निर्यात करने वाला छठा सबसे बड़ा देश है। कपड़ा उद्योग से भारत में ग्रामीण महिलाओं को भी बड़े पैमाने पर रोजगार मिला है।

author-image
Dhiraj Dhillon
भारत टेक्स 2025

File Photo Photograph: (IANS)

Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

नई दिल्ली, आईएएनएस। 

Advertisment

भारत का कपड़ा निर्यात तीन लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। भारत सरकार ने अगले पांच साल में इसे तीन गुना बढ़ाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। घरेलू विनिर्माण को मजबूत कर और वैश्विक पहुंच का विस्तार कर 2030 तक इसे नौ लाख करोड़ रुपये किया जाएगा। कपड़ा उद्योग भारत में रोजगार उपलब्ध कराने का अच्छा जरिया है। ग्रामीण महिलाओं को भी इस उद्योग से बड़े पैमाने पर रोजगार मिला है।

Mother Dairy का कारोबार 17,000 करोड़ रुपये के पार होगा, Maharashtra में विस्तार की तैयारी

कपड़ा निर्यात में भारत छठा बड़ा देश

Advertisment

भारत वैश्विक स्तर पर कपड़ा निर्यात करने वाला छठा सबसे बड़ा देश है, जिसने 2023-24 में देश के कुल निर्यात में 8.21 प्रतिशत का योगदान दिया। कपड़ा मंत्रालय के अनुसार, वैश्विक व्यापार में इस क्षेत्र की हिस्सेदारी 4.5 प्रतिशत है, जिसमें संयुक्त राज्य अमेरिका और यूरोपीय संघ भारत के कपड़ा और परिधान निर्यात का 47 प्रतिशत हिस्सा है। 

Moradabad: श्रीलंका व गल्फ कंट्री के ग्राहकों को भा रही मुरादाबाद की नक्कासी,300 करोड़ के कारोबार का अनुमान

भारत टेक्स 2025 में दिखी भारत की प्रतिबद्धता

Advertisment

राष्ट्रीय राजधानी में हाल ही में हुए ‘भारत टेक्स 2025’ ने सरकार के “फार्म से फाइबर, फैब्रिक, फैशन और फॉरेन मार्केट” विजन को गति देने के लिए एक मंच के रूप में कार्य किया। इस कार्यक्रम ने कपड़ा क्षेत्र में भारत के नेतृत्व, इनोवेशन, सस्टेनेबिलिटी और वैश्विक सहयोग के प्रति इसकी प्रतिबद्धता को प्रदर्शित किया। 14 से 17 फरवरी तक आयोजित इस कार्यक्रम में 2.2 मिलियन वर्ग फीट का क्षेत्र शामिल था और इसमें 5,000 से अधिक प्रदर्शकों ने भाग लिया, जिससे भारत के टेक्सटाइल इकोसिस्टम का बड़े लेवल पर प्रदर्शन हुआ। 

Business: भारत के ई-वेस्ट में छिपा है 'खजाना', छह बिलियन डॉलर की हो सकती है कमाई

45 मिलियन से अधिक लोगों को रोजगार

Advertisment

मंत्रालय के अनुसार, वैश्विक सीईओ, पॉलिसी मेकर और इंडस्ट्री लीडर्स सहित 120 से अधिक देशों के 1,20,000 से ज्यादा ट्रेड विजिटर्स इस कार्यक्रम में शामिल हुए। सरकार ने कहा, "रोजगार के दृष्टिकोण से, कपड़ा उद्योग 45 मिलियन से अधिक लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार प्रदान करता है और अप्रत्यक्ष रूप से 100 मिलियन से अधिक व्यक्तियों की आजीविका का समर्थन करता है, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं और ग्रामीण श्रमिक शामिल हैं।" 

Global Business Summit 2025: बोले हेमन्त सोरेन, देश की अर्थव्यवस्था में झारखंड निभा रहा है अहम रोल

विश्व स्तर पर भारत की स्थिति मजबूत हुई

कपड़ा विनिर्माण को बढ़ाने, इंफ्रास्ट्रक्चर के आधुनिकीकरण, इनोवेशन को बढ़ावा देने और टेक्नोलॉजी को एडवांस करने पर सरकार के फोकस ने वैश्विक कपड़ा केंद्र के रूप में भारत की स्थिति को मजबूत किया है। भारत दुनिया के सबसे बड़े कपड़ा उत्पादकों और निर्यातकों में से एक है, जो घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों बाजारों की जरूरतों को पूरा करता है। 

हर फै‌ब्रिक हब की अपनी विशेषता

इस क्षेत्र की विशेषता बड़े पैमाने पर औद्योगिक विनिर्माण और छोटे पैमाने पर कारीगर उत्पादन का मिश्रण है, जो इनोवेशन और परंपरा की जीवंतता को दर्शाता है। देश के फैब्रिक हब गुजरात, तमिलनाडु, पंजाब और पश्चिम बंगाल हैं, जिनमें से प्रत्येक अपनी खास कपड़ा विशेषताओं के लिए जाना जाता है। परिधान और फैशन उद्योग सकल घरेलू उत्पाद और रोजगार में महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Advertisment
Advertisment