/young-bharat-news/media/media_files/2025/06/19/assembly-by-election-2025-2025-06-19-09-16-08.jpg)
Photograph: (Google)
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00
नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क।By-Elections 2025: देश के चार राज्यों की पांच विधानसभा सीटों पर आज उपचुनाव के लिए मतदान चल रहा है। ये सीटें गुजरात, केरल, पंजाब और पश्चिम बंगाल में स्थित हैं, और इनमें से अधिकतर सीटें विधायकों के निधन या इस्तीफे के चलते खाली हुई थीं। मतगणना 23 जून को होगी। इन सभी सीटों पर राजनीतिक दलों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है, खासकर उन दलों की जो आने वाले विधानसभा और लोकसभा चुनावों से पहले अपनी सियासी ताकत को आंकना चाहते हैं।
जानिए किन सीटों पर हो रही वोटिंग
- गुजरात: कादी और विसावदर
- केरल: नीलांबुर
- पंजाब: लुधियाना वेस्ट
- पश्चिम बंगाल: कालीगंज
पंजाब की लुधियाना वेस्ट सीट पर हाईवोल्टेज मुकाबला
Politics: इस सीट पर आम आदमी पार्टी (AAP) ने राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा को उम्मीदवार बनाया है, जिन्हें जीत के बाद कैबिनेट में शामिल करने का वादा मुख्यमंत्री भगवंत मान पहले ही कर चुके हैं। यहां कुल 14 उम्मीदवार मैदान में हैं और 1,75,469 मतदाता वोट डालने के पात्र हैं। 194 मतदान केंद्रों पर 100% लाइव वेबकास्टिंग के साथ सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
कांग्रेस: पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु
भाजपा: जीवन गुप्ता
अकाली दल (SAD): वकील परुपकार सिंह घुम्मन
कांग्रेस: पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु
भाजपा: जीवन गुप्ता
अकाली दल (SAD): वकील परुपकार सिंह घुम्मन
Advertisment
पश्चिम बंगाल की कालीगंज सीट पर भी तगड़ा मुकाबला
यह सीट टीएमसी विधायक नसीरुद्दीन अहमद के निधन से खाली हुई थी। अब यहां से:
TMC: अलीफा अहमद
भाजपा: आशीष घोष
कांग्रेस: काबिल उद्दीन शेख
TMC: अलीफा अहमद
भाजपा: आशीष घोष
कांग्रेस: काबिल उद्दीन शेख
171 मतदान केंद्रों पर वोटिंग जारी है
केरल की नीलांबुर सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला । यह सीट पीवी अनवर के इस्तीफे के कारण खाली हुई थी। इस सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए अलग- अलग दलों से ये प्रत्याशी चुनाव मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।
LDF: एम. स्वराज
UDF: आर्यदान शौकत
BJP: एडवोकेट मोहन जॉर्ज
LDF: एम. स्वराज
UDF: आर्यदान शौकत
BJP: एडवोकेट मोहन जॉर्ज
गुजरात की कादी और विसावदर सीटों पर भी मतदान जारी
Advertisment
कादी सीट: करसनभाई पंजाभाई सोलंकी के निधन के कारण
विसावदर सीट: AAP विधायक भयानी भूपेंद्रभाई गंदूभाई के इस्तीफे के चलते उपचुनाव हो रहा है।
विसावदर सीट: AAP विधायक भयानी भूपेंद्रभाई गंदूभाई के इस्तीफे के चलते उपचुनाव हो रहा है।
Advertisment