Advertisment

Delhi Election: कालकाजी सीट पर CM आतिशी के सामने चुनावी मैदान में उतरेंगी अलका लांबा?

Delhi Election: दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी, कांग्रेस और भाजपा तीनों ही पार्टियां जोर-शोर से चुनावों की तैयारियों में जुट गईं हैं।

author-image
Pratiksha Parashar
delhi election news

delhi election news

Delhi Assembly Election: दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी, कांग्रेस और भाजपा तीनों ही पार्टियां जोर-शोर से चुनावों की तैयारियों में जुट गईं हैं। कांग्रेस ने अब तक 47 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है, वहीं आम आदमी पार्टी ने सभी 70 सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। इस बीच दिल्ली की कालकाजी विधानसभा सीट अचानक सुर्खियों में आ गई है. दरअसल, चर्चा है कि राष्ट्रीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अलका लांबा इस सीट से चुनाव लड़ सकती हैं।

Advertisment

कालकाजी सीट पर दिलचस्प मुकाबला

दिल्ली की कालकाजी विधानसभा सीट से आप नेता और सीएम आतिशी मार्लेना विधायक हैं. अब इसी सीट से राष्ट्रीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अलका लांबा के चुनावी मैदान में उतरने के कयास लगाए जा रहे हैं। यदि अलका लांबा कालकाजी सीट से चुनाव लड़ती हैं तो आम आदमी पार्टी और कांग्रेस की महिला नेताओं के बीच दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल सकता है।

अलका और आतिशी के बीच टक्कर?

Advertisment

अलका लांबा के एक सोशल मीडिया पोस्ट के बाद उनके कालकाजी विधानसभा से चुनाव लड़ने की चर्चाएं तेज हो गई हैं। दरअसल अलका लांबा ने नए साल के मौके पर कालकाजी मंदिर के दर्शन किए और सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर की हैं। इसके बाद उन्होंने कालकाजी के गुरुद्वारे में भी दर्शन किए हैं। लांबा की इस सोशल मीडिया पोस्ट के बाद से सियासी गलियारों में हलचल मच गई है। जानकारी के मुताबिक आतिशी को टक्कर देने के लिए कांग्रेस अलका लांबा पर दांव लगा सकती है। आपको बता दें कि अलका लांबा पहले इस सीट से आम आदमी पार्टी की विधायक रह चुकी हैं।

ये है कांग्रेस की रणनीति

जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस आम आदमी पार्टी के दिग्गजों को टक्कर देने के लिए बड़े चेहरों को चुनावी मैदान में उतारने की तैयारी में है।  इसी रणनीति के तहत कांग्रेस ने  नई दिल्ली विधानसभा सीट से पूर्व सीएम और आम आदमी पार्टी के चीफ अरविंद केजरीवाल के खिलाफ पूर्व सांसद संदीप दीक्षित को टिकट दिया है। वहीं जंगपुरा सीट पर डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के सामने फरहाद सूरी को उम्मीदवार बनाया है।

Advertisment
Advertisment