/young-bharat-news/media/media_files/2025/05/20/dVYlxjOCs9n9oIeZIq0y.jpg)
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00
नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क। देश में कोरोना वायरस एक बार फिर रफ्तार पकड़ता दिख रहा है। कई राज्यों में कोविड-19 के नए वेरिएंट के केस बढ़ते जा रहे हैं। इस स्थिति को देखते हुए शनिवार को केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक बुलाई। राहत की बात यह है कि फिलहाल अधिकतर मामले हल्के हैं और संक्रमितों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। राज्य सरकारों ने भी स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को मजबूत करना शुरू कर दिया है। अस्पतालों में बेड, ऑक्सीजन, दवाइयां और वैक्सीन की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है।
Advertisment
देशभर में मिले नए केस, वेरिएंट्स की पुष्टि
INSACOG के आंकड़ों के मुताबिक, भारत में कोविड के दो नए वेरिएंट- NB.1.8.1 और LF.7 के केस सामने आए हैं। इनमें NB.1.8.1 का एक और LF.7 के चार मामले रिपोर्ट हुए हैं। इन वेरिएंट्स की पहचान WHO द्वारा भी की गई थी, हालांकि अभी तक इन्हें अत्यधिक खतरनाक नहीं माना गया है। विशेषज्ञों का कहना है कि इन वेरिएंट्स की वजह से चीन और एशिया के कुछ हिस्सों में संक्रमण की दर में वृद्धि देखी गई है।
उत्तराखंड, दिल्ली और यूपी में अलर्ट
Advertisment
उत्तराखंड में दो नए कोरोना मामले मिले हैं। दोनों मरीजों को ऋषिकेश स्थित एम्स में भर्ती कराया गया है। राज्य सरकार का कहना है कि संक्रमितों की हालत स्थिर है और घबराने की जरूरत नहीं है।दिल्ली में शुक्रवार तक 23 कोविड मामले सामने आ चुके हैं। दिल्ली सरकार ने एडवाइजरी जारी कर दी है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज सिंह ने कहा कि स्थिति पर करीबी नजर रखी जा रही है। उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक 55 वर्षीय महिला संक्रमित पाई गई है, जबकि गाजियाबाद में चार नए केस रिपोर्ट हुए हैं। सभी को होम क्वारंटीन में रखा गया है।
कर्नाटक, महाराष्ट्र और हरियाणा की स्थिति
कर्नाटक में अब तक कुल 35 कोविड केस सामने आ चुके हैं। शनिवार को बेंगलुरु में एक 84 वर्षीय बुजुर्ग की कोरोना से मौत हो गई, वहीं एक 9 महीने का बच्चा भी संक्रमित मिला है, जिसकी हालत स्थिर है। महाराष्ट्र के ठाणे में शनिवार को आठ नए मामले सामने आए और एक व्यक्ति की मौत हुई। जिले में कुल 18 एक्टिव केस हैं, जिनमें से केवल एक ही अस्पताल में भर्ती है।
Advertisment
गुरुग्राम और दो फरीदाबाद में दो- दो केस
हरियाणा में कोविड के चार नए मामले सामने आए हैं।इनमें से दो केस गुरुग्राम और दो फरीदाबाद में पाए गए हैं। किसी भी मरीज की कोई अंतरराष्ट्रीय यात्रा की हिस्ट्री नहीं है। स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने अस्पतालों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।
अन्य राज्यों की स्थिति
Advertisment
केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, महाराष्ट्र और दिल्ली जैसे राज्यों में भी मामले दर्ज किए गए हैं। हैदराबाद में एक और आंध्र प्रदेश में चार केस रिपोर्ट हुए हैं। सरकार ने सभी राज्यों को टेस्टिंग और ट्रैकिंग की संख्या बढ़ाने का निर्देश दिया है।
covid 19 | covid-19 alert 2025 | covid-19 case rise | covid-19 global impact | covid-19 health threat | covid-19 immunity concerns | covid 19 impact | covid-19 infection risks | covid-19 latest updates | covid-19 mutations | covid-19 outbreak news | covid news
covid 19
covid news
covid 19 impact
covid-19 latest updates
covid-19 mutations
covid-19 health threat
covid-19 outbreak news
covid-19 infection risks
covid-19 global impact
covid-19 case rise
covid-19 alert 2025
covid-19 immunity concerns
Advertisment