/young-bharat-news/media/media_files/2025/05/24/EtrIfJADQObb3s9XJOqi.jpeg)
प्रतीकात्मक तस्वीर Photograph: (साेशल मीडिया)
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00
नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क। देश में कोविड-19 एक बार फिर से फैलने लगा है। शनिवार को महाराष्ट्र के ठाणे और कर्नाटक के बेंगलुरु से कोरोना वायरस के कारण दो मौतों की खबर सामने आई है। ठाणे नगर निगम के मुताबिक, एक 21 वर्षीय युवक की छत्रपति शिवाजी महाराज अस्पताल में मौत हो गई, जबकि बेंगलुरु में 84 वर्षीय बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया। दोनों ही मामलों में मरीज पहले से गंभीर बीमारियों से पीड़ित थे।
Advertisment
ठाणे में युवक की मौत से मचा हड़कंप
मृतक युवक ठाणे के मुंब्रा इलाके का निवासी था और वह टाइप-1 डायबीटीज से पीड़ित था। शुक्रवार रात को उसका कोविड टेस्ट पॉजिटिव आया और रात में ही उसकी हालत बिगड़ गई। वेंटिलेटर पर इलाज के दौरान शनिवार सुबह उसकी मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार युवक को फेफड़ों में संक्रमण और एसिडोसिस जैसी गंभीर समस्याएं थीं।
बेंगलुरु में 84 साल के बुजुर्ग की जान गई
Advertisment
कर्नाटक के बेंगलुरु में भी कोरोना के कारण एक बुजुर्ग की जान गई है। बुजुर्ग की उम्र 84 वर्ष थी और वे कई बीमारियों से ग्रस्त थे। यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि उनकी मौत सीधे कोविड संक्रमण के कारण हुई या पहले से मौजूद स्वास्थ्य समस्याओं से।
बढ़ते केस, सरकार सतर्क
ठाणे में वर्तमान में 19 सक्रिय कोविड केस हैं, जिनमें से एक मरीज अस्पताल में भर्ती है और बाकी मरीज होम क्वॉरंटीन में हैं। ठाणे मनपा ने कोविड टेस्टिंग बढ़ा दी है और सभी निजी अस्पतालों को ऐंटिजन टेस्ट करने के निर्देश दिए हैं। छत्रपति शिवाजी अस्पताल में 19 बेड वाला कोविड वॉर्ड तैयार किया गया है, जिसमें ऑक्सीजन सपोर्ट भी उपलब्ध है।
Advertisment
अन्य राज्यों में भी जानिए स्थिति
केरल में 273, कर्नाटक में 35, बेंगलुरु में 32, दिल्ली में 23, जबकि हैदराबाद और नोएडा में 1-1 नया कोविड मामला सामने आया है। देश के विभिन्न हिस्सों में फिर से कोविड मामलों में इजाफा देखा जा रहा है।
कोविड के अंतरराष्ट्रीय संकेत
Advertisment
सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि हांगकांग, सिंगापुर, थाईलैंड और चीन में भी कोविड के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। विशेषज्ञ भारत में उभर रहे JN.1 वैरिएंट की गंभीरता की जांच कर रहे हैं।
मुंबई और दिल्ली में तैयारियां
मुंबई के कामा अस्पताल में कोरोना मरीजों के लिए 30 बेड का विशेष वॉर्ड तैयार किया गया है, जिसमें महिलाओं और बच्चों के लिए अलग-अलग बेड आरक्षित किए गए हैं। सरकार ने सभी अस्पतालों को सतर्क रहने और कोविड मामलों से निपटने के लिए आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
covid 19 | covid-19 alert 2025 | covid-19 case rise | covid-19 global impact | covid-19 health threat | covid-19 immunity concerns | covid 19 impact | covid-19 infection risks | covid-19 outbreak news
covid 19
covid 19 impact
covid-19 health threat
covid-19 outbreak news
covid-19 infection risks
covid-19 global impact
covid-19 case rise
covid-19 alert 2025
covid-19 immunity concerns
Advertisment