Advertisment

CWC: खरगे भाजपा पर बरसे, संप्रदायिक विभाजन करने का लगाया आरोप

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भाजपा को घेरा, उन्होंने कहा, हम गुजरात से शक्ति लेने आए हैं, पार्टी के 140 वर्षों में सबसे ज्यादा ताकत इसी सूबे ने दी है।

author-image
Dhiraj Dhillon
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे

Photograph: (Google)

Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00
Advertisment
अहमदाबाद में कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष Mallikarjun Kharge ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने केंद्र में सत्तारुढ़ भारतीय जनता पार्टी पर सांप्रदायिक विभाजन का आरोप लगाया है। इसके साथ ही कांग्रेस अध्यक्ष ने पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरु और सरदार वल्लभ भाई पटेल के आपसी संबंधों को लेकर दुष्प्रचार का आरोप भी लगाया। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने आरोप लगाया है कि भाजपा देश के संसाधनों पर कुलीन तंत्र का एकाधिकार करा देना चाहती है और कुलीन तंत्र संसाधनों पर एकाधिकार पाकर सरकार को नियंत्रित करने की राह पर है।

एक सिक्के के दो पहलू थे नेहरु और पटेल

Advertisment
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा भाजपा शासन में बने रहने के लिए सांप्रदायिक विभाजन करने में लगी है। भाजपा सरकार एक के बाद एक, ऐसे फैसले ले रही है, जिससे देश में धार्मिक सौहार्द पर आघात पहुंच रहा है। यह ठीक नहीं है। उन्होंने भाजपा कहती है कि पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरु और वल्लभ भाई पटेल के संबंध ठीक नहीं थे, जबकि असलियत यह है कि दोनों नेता एक सिक्के के दो पहलु थे और दोनों ने मिलकर इस देश को मजबूत करने का काम किया, यह भी सब जानते हैं।
अहमदाबाद में कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक
Advertisment

बोले- गुजरात शक्ति लेने आए हैं

छह दशकों के बाद गुजरात में कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सवाल पर कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि हम गुजरात से शक्ति लेने आए हैं। कांग्रेस को गुजरात ने महात्मा गांधी, दादा भाई नारौजी और सरदार वल्लभ भाई पटेल जैसे नेता दिए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के 140 साल के इतिहास में पार्टी को सबसे ज्यादा ताकत गुजरात ने ही दी है। 

खरगे बोले, संख्या से महत्वपूर्ण है संगठन

Advertisment
बैठक की अध्यक्षता करते हुए म‌ल्लिकार्जुन खरगे ने पार्टी संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि संख्या से ज्यादा जरूरी है संगठन। इसके लिए उन्होंने सरदार वल्लभ भाई पटेल का हवाला दिया। बता दें कि कांग्रेस की दो दिवसीय कांग्रेस कार्य समिति मंगलवार को अहमदाबाद में शुरू हुई है। पहले दिन देश के ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा के साथ कार्यसमिति का एजेंडा पास किया गया।

मुमताज पटेल बोलीं- मजबूती से खड़ी है कांग्रेस

कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) की बैठक में पहुंचीं मुमताज पटेल ने कहा, "कांग्रेस पार्टी एक संदेश भेज रही है। यह गुजरात से कांग्रेस पार्टी के पुनरुद्धार की शुरुआत है। राहुल गांधी ने कहा था कि हम भाजपा के घमंड को उनके गढ़ में तोड़ेंगे। मुझे अपने पिता अहमद पटेल की याद आ रही है, क्योंकि CWC की बैठक छह दशकों के बाद यहां हो रही है। लोग उत्साहित हैं और हमारा संदेश है कि कांग्रेस देश के लोगों के साथ मजबूती से खड़ी है।
मुमताज पटेल
Photograph: (Google)
 
mallikarjun kharge
Advertisment
Advertisment