Advertisment

New Delhi Stampede: दर्दनाक हादसे के बाद दिल्ली भाजपा ने स्थगित किए सभी राजनीतिक कार्यक्रम

New Delhi Railway Station Accident: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुए दर्दनाक हादसे से पूरा देश दहला हुआ है। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार रात मची भगदड़ के बाद दिल्ली भाजपा ने रविवार (16 फरवरी) को प्रस्तावित सभी राजनीतिक कार्यक्रमों को स्थगित कर दिया है।

author-image
Pratiksha Parashar
एडिट
new delhi accident, bjp
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

नई दिल्ली, आईएएनएस/वाईबीएन नेटवर्क। 

Advertisment

New Delhi Railway Station Accident: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुए दर्दनाक हादसे से पूरा देश दहला हुआ है। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार रात मची भगदड़ के बाद दिल्ली भाजपा ने रविवार (16 फरवरी) को प्रस्तावित सभी राजनीतिक कार्यक्रमों को स्थगित कर दिया है। भगदड़ में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त करने के लिए पार्टी ने यह फैसला लिया है। 

दिल्ली भाजपा ने रद्द किए राजनीतिक कार्यक्रम

दिल्ली भाजपा की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, सांसदगण और अन्य वरिष्ठ नेताओं ने रविवार (16 फरवरी) को प्रस्तावित सभी राजनीतिक आयोजनों को स्थगित कर दिया है। यह फैसला उस दुखद घटना के प्रति शोक और पीड़ितों के प्रति संवेदना व्यक्त करने के लिए लिया गया है। 

Advertisment

यह भी पढ़ें: Breaking: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ में 15 लोगों की मौत, महाकुंभ जाने के लिए पहुंची थी भीड़, जांच के आदेश

मुख्यमंत्री के लिए दिल्ली को करना होगा इंतजार...

दिल्ली में मुख्यमंत्री के नाम और मंत्रिमंडल के गठन को लेकर मंथन किया जा रहा है। भाजपा ने अभी तक मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान नहीं किया है। ऐसे पार्टी लगातार मंथन में जुटी हुई है। सूत्रों के मुताबिक, 17-18 तारीख को भाजपा विधायक दल की बैठक होनी थी, जिसमें मुख्यमंत्री का नाम तय किया जाना था। वहीं 19 फरवरी को दिल्ली के सीएम का शपथग्रहण कार्यक्रम तय किया गया था। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हादसे के बाद दिल्ली भाजपा ने सभी राजनीतिक कार्यक्रम रद्द करने का फैसला लिया है। ऐसे में मुख्यमंत्री के ऐलान के लिए दिल्ली को और इंतजार करना होगा। 

Advertisment

दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने जताया दुख

दिल्ली भाजपा ने यह स्पष्ट किया है कि वह इस घटना में प्रभावित लोगों की मदद के लिए हर संभव प्रयास करेगी। पार्टी ने पीड़ितों के परिवारों के साथ गहरी सहानुभूति व्यक्त की और उनका हर संभव समर्थन करने की बात कही। वीरेंद्र सचदेवा ने एक्स पर कहा कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना से मन व्यथित है, इस हादसे में जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ मिले। सभी घायलों की मदद की जा रही है, सभी अधिकारी उन लोगों की सहायता कर रहे हैं जो इस भगदड़ से प्रभावित हुए हैं।

यह भी पढ़ें: Delhi New CM: क्या नई दिल्ली सीट से फिर मिलेगा सीएम या फिर टूटेगी परंपरा?

Advertisment

कैसे हुआ हादसा 

आपको बता दें कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 13 और 14 पर शनिवार देर रात उस समय भगदड़ मच गई जब कथित तौर पर यात्रियों के बीच प्रयागराज जा रही दो ट्रेनों के रद्द होने की अफवाह फैल गई। इस हादसे में 18 लोगों की मौत की पुष्टि हुई, हादसे में कई लोग घायल भी हुए हैं, जिनका इलाज किया जा रहा है। हादसे के बाद रेलवे ने विशेष ट्रेनों की व्यवस्था कर प्लेटफॉर्म पर भीड़ का दबाव कम किया। रेलवे ने घटना की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं।

रेलवे ने किया मुआवजे का ऐलान!

भगदड़ के बाद प्रभावितों के लिए मुआवजे का ऐलान भी किया गया है। भारतीय रेलवे ने मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये, वहीं गंभीर रूप से घायल यात्रियों को 2.5 लाख रुपये और मामूली रूप से घायल यात्रियों को एक लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की है।

यह भी पढ़ें: New Delhi Railway Station accident: बिहार के 9 लोगों की मौत, CM नीतीश ने किया मुआवजे का ऐलान

Advertisment
Advertisment