Advertisment

ये हैं Delhi Cabinet: Rekha Gupta के साथ 6 मंत्रियों ने संभाली दिल्ली की कमान

शालीमार बाग से विधायक रेखा गुप्ता दिल्ली की नई मुख्यमंत्री बन गई है। वह दिल्ली की चौथी महिला सीएम बन गई है। शपथ ग्रहण समारोह में रेखा गुप्ता के साथ ही 6 मंत्रियों ने भी शपथ लिया है। 

author-image
Jyoti Yadav
एडिट
REKHA GUPTA 6 MINISTER NEW
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

नई दिल्ली, वाईबीएन नेटवर्क 

शालीमार बाग से विधायक रेखा गुप्ता दिल्ली की नई मुख्यमंत्री बन गई है। वह दिल्ली की चौथी महिला सीएम बन गई है। शपथ ग्रहण समारोह में रेखा गुप्ता के साथ ही 6 मंत्री- प्रवेश वर्मा, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंदर इंद्राज सिंह, कपिल मिश्रा और पंकज कुमार सिंह ने भी शपथ लिया है। सीएम रेखा गुप्ता के साथ ही ये 6 मंत्री भी दिल्ली की कमान संभालेंगे। 

प्रवेश वर्मा

अरविंद केजरीवाल को नई दिल्ली विधानसभा सीट से  हराने वाले प्रवेश वर्मा ने सीएम रेखा गुप्ता के साथ मंत्री पद की शपथ ली। प्रवेश वर्मा  दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री साहिब सिंह वर्मा के बेटे हैं और पश्चिमी दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र से दो बार सांसद रह चुके हैं।उनकी पहचान दिल्ली के बड़े जाट नेता के तौर पर है। वर्मा बीजेपी के फायरब्रांड नेता भी माने जाते हैं। 

Advertisment

प्रवेश वर्मा

आशीष सूद 

मंत्री पद की शपथ लेने वालों में एक नाम आशीष सूद की भी है। जनकपुरी से विधायक आशीष सूद  दिल्ली में पंजाबी वर्ग का बड़ा चेहरा हैं। रेख गुप्ता की तरह ही आशीष सूद भी पहली बार विधायक बने हैं। इससे पहले आशीष पार्षद थे। वह जम्मू कश्मीर के सह प्रभारी भी रहे हैं। साफ-सुथरी छवी वाले आशीष सूद बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व के करीबी माने जाते हैं। आशीष ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से की थी। वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के भी करीबी माने जाते हैं। 

आशीष सूद

मनजिंदर सिरसा

मंत्री पद की शपथ लेने वालों में तीसरा नाम है। मनजिंदर सिंह सिरसा का। राजौरी गार्डन से विधायक सिरसा दिल्ली में बीजेपी का सिख चेहरा हैं। वह तीसरी बार विधायक बने हैं। साल 2021 में मनजिंदर सिंह सिरसा शिरोमणि अकाली दल से इस्तीफा देकर बीजेपी में शामिल हो गए थे।

सिरसा

रविंद्र इंद्राज सिंह

रविंद्र इंद्राज ने भी  मंत्री पद के लिए शपथ ले लिया है। रविंद्र इंद्राज  दिल्ली के युवा दलित चेहरा हैं। इस बार वह दिल्ली के बवाना सीट से पहली बार विधायक बने हैं। वह एससी मोर्चा में कार्यकारी सदस्य भी हैं। दलित समुदाय के लिए रविंद्र इंद्राज लंबे समय से काम कर रहे हैं। उन्होंने AAP के जय उपकार को 31475 वोटों से हराकर जीत हासिल की है।   

Advertisment

रविंद्र इंद्राज सिंह

कपिल मिश्रा

दिल्ली की कमान संभालने वाले मंत्रियों में कपिल मिश्रा का भी नाम शामिल है। दिल्ली के करावल नगर से दूसरी बार विधायक बने हैं। कपिल मिश्रा की पहचान हिंदू और पूर्वांचली नेता की है।आम आदमी पार्टी सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं। 

कपिल मिश्रा

डॉ. पंकज कुमार सिंह

 दिल्ली के विकासपुरी सीट से विधायक बने पंकज कुमार सिंह अब दिल्ली कैबिनेट का हिस्सा हैं। पेशे से डेंनटिस्ट पंकज कुमार की पहचान पूर्वांचली नेता के तौर पर होती है। बिहार के बक्सर से ताल्लुक रखन वाले पंकज के पिता राज मोहन सिंह भी  दिल्ली में आयुक्त के पद पर रह चुके हैं। 

पंकज कुमार सिंह

Advertisment
Advertisment