/young-bharat-news/media/media_files/2025/09/03/heavy-rainfall-in-delhi-2025-09-03-18-48-24.jpg)
नई दिल्ली, वाईबीएन न्यूज। दिल्ली-एनसीआर में बुधवार शाम झमाझम बारिश से लोगों को गर्मी और उमस से बड़ी राहत मिली। राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में कई दिनों बाद हुई बारिश ने मौसम को सुहाना बना दिया। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने पहले ही हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई थी।
दिल्ली का मौसम कैसा रहेगा?
मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
अधिकतम तापमान: 34 से 36 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान: 24 से 26 डिग्री सेल्सियसविभाग का कहना है कि अधिकतम तापमान सामान्य से 1-2 डिग्री अधिक रह सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य के करीब रहेगा।
शुक्रवार को भी दिल्ली में मौसम लगभग ऐसा ही रहने का अनुमान है।
अधिकतम तापमान: 33 से 35 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान: 23 से 25 डिग्री सेल्सियस
#WATCH | Moderate rain sweeps over parts of Delhi NCR. Visuals from Noida Sector 11. pic.twitter.com/ABZdW2c77E
— ANI (@ANI) September 17, 2025
पूर्वी भारत का मौसम
झारखंड, विदर्भ और छत्तीसगढ़: 17 सितम्बर को हल्की से मध्यम और कहीं-कहीं भारी बारिश
बिहार: 17 से 20 सितम्बर तक भारी वर्षा
उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम: 17 से 19 सितम्बर तक भारी से बहुत भारी वर्षा
अंडमान-निकोबार: 18 से 21 सितम्बर तक लगातार बारिशइन क्षेत्रों में अगले 5–6 दिनों तक तेज हवाएं (30–40 किमी/घंटा) चलने की संभावना है।
पूर्वोत्तर भारत का मौसम
अरुणाचल प्रदेश: 17 से 19 सितम्बर तक बारिश, 17 को कहीं-कहीं भारी वर्षा
असम और मेघालय: 17 से 23 सितम्बर तक बारिश
नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा: 19 से 23 सितम्बर तक बारिश
उत्तराखंड, यूपी और दक्षिण भारत में बारिश
उत्तराखंड और पूर्वी यूपी: 17-18 सितम्बर को भारी बारिश।
यूपी तराई क्षेत्र: 17 सितम्बर को भारी वर्षा।
तमिलनाडु: 17 से 19 सितम्बर तक बारिश।
केरल, आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, कर्नाटक: 17-18 सितम्बर को बारिश।
तेलंगाना और उत्तर कर्नाटक: 17 सितम्बर को भारी वर्षा।
महाराष्ट्र: मराठवाड़ा (17 सितम्बर), कोंकण, गोवा और मध्य महाराष्ट्र (17-18 सितम्बर) में भारी बारिश।
current weather conditions | delhi ncr weather forecast | india weather news | IMD Weather Warning