Advertisment

Delhi& NCR Weather Alert: मौसम होगा सुहाना, पड़ेगी बौछार, आंधी का भी अलर्ट

उत्तर भारत में भीषण गर्मी के बीच दिल्ली-NCR में मौसम विभाग ने बारिश और धूल भरी आंधी का अलर्ट जारी किया है। तापमान में गिरावट से लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

author-image
Dhiraj Dhillon
Weather forecast 20 may 20225

Photograph: (Google)

Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क। Weather News: उत्तर भारत समेत दिल्ली-एनसीआर में भीषण गर्मी के बीच राहत की खबर है। आज बदरा बरसेंगे और आंधी आने का भी अलर्ट जारी किया गया है। जी हां, मंगलवार को दिल्ली-NCR में तेज हवाओं और हल्की बारिश की संभावना है। इसके अलावा मेघालय, केरल, तमिलनाडु, गोवा, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, असम, पुडुचेरी और कोंकण क्षेत्र में भारी बारिश हो सकती है। बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, मणिपुर, सिक्किम और नागालैंड जैसे राज्यों में भी कुछ स्थानों पर बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

Advertisment

इस सप्ताह 40 डिग्री से ऊपर नहीं जाएगा तापमान

Weather Forecast: भारतीय मौसम विभाग ने आगामी दिनों में दिल्ली और आसपास के इलाकों में बारिश और धूल भरी आंधी की संभावना जताई है। यह बदलाव दिल्ली वासियों को झुलसाने वाली गर्मी से कुछ राहत दिला सकता है। इस सप्ताह राजधानी में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। 16 मई को दिल्ली का तापमान 42.3 डिग्री तक पहुंच गया था, लेकिन अब इसमें गिरावट देखी जा रही है। सफदरजंग वेधशाला के अनुसार, 18 मई को अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि इससे एक दिन पहले यह 40.8 डिग्री था। मौसम विभाग का अनुमान है कि इस सप्ताह तापमान 40 डिग्री से ऊपर नहीं जाएगा।

स्काईमेट वेदर ने दिया यह पूर्वानुमान

Advertisment

Weather forecast 20 may 20225: Skymet weather के अनुसार, दक्षिण हरियाणा और पूर्वोत्तर राजस्थान में बने चक्रवाती परिसंचरण के कारण दिल्ली के आसपास का ट्रफ दक्षिण की ओर खिसक सकता है। इसके चलते हवाओं की दिशा बदलेगी और पूर्वी दिशा से नम हवाएं चलेंगी, जिससे तापमान में गिरावट आएगी। हालांकि, नमी बढ़ने से उमस महसूस होगी।

राजस्थान और उत्तर भारत में गर्मी का कहर

राजस्थान के कई जिलों में अब भी लू का प्रकोप जारी है। पिलानी में तापमान 46.2 डिग्री और गंगानगर में 46.2 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से कई डिग्री अधिक है। हिमाचल और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि और तूफान की चेतावनी भी जारी की गई है।

Advertisment

 

Advertisment
Advertisment