Weather Update: मणिपुर में बाढ़ जैसे हालात, पिछले 48 घंटे से हो रही बारिश, Delhi- NCR में भी अलर्ट
दिल्ली-NCR में तेज बारिश और आंधी के लिए अलर्ट जारी। पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश, मणिपुर में बाढ़ जैसे हालात। केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र में भी मौसम बिगड़ा।
नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क।भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने मौसम में बदलाव को देखते हुए लगातार चेतावनी जारी कर रहा है।मौसम विभाग ने उत्तर-पूर्वी राज्यों और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में 1 जून तक भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी है। केरल, कर्नाटक और महाराष्ट्र के कोंकण-गोवा क्षेत्र में भी अगले 3-5 दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। दक्षिण कर्नाटक में 2 जून तक और महाराष्ट्र के कोंकण और गोवा में 3 जून तक भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। विभाग ने चेताया है कि राजधानी में तेज बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चल सकती हैं, जिससे सामान्य जनजीवन प्रभावित हो सकता है। दिल्ली में यह मौसम प्रणाली 4 जून तक सक्रिय रहने की आशंका है। शनिवार के लिए भी 'येलो अलर्ट' जारी किया गया है, जिसमें दिन भर बौछारें पड़ने की आशंका जताई गई है।
Advertisment
मणिपुर में बाढ़ जैसे हालात, इमरजेंसी घोषित
मणिपुर में पिछले 48 घंटों से लगातार हो रही बारिश के चलते नदियों में जलस्तर तेजी से बढ़ गया है। खासतौर पर इंफाल नदी के किनारों पर बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। इंफाल पश्चिम और पूर्व जिलों के निचले इलाकों में पानी घुस चुका है, जिससे घरों, खेतों और सार्वजनिक स्थलों में जलभराव हो गया है। राज्य सरकार ने इमरजेंसी घोषित करते हुए राहत और बचाव कार्य तेज कर दिए हैं। डिजास्टर मैनेजमेंट टीम को सक्रिय कर दिया गया है और लगातार नदियों के जलस्तर और ड्रेनेज सिस्टम की निगरानी की जा रही है।
Photograph: (Google)
Advertisment
शहरी क्षेत्र भी बुरी तरह प्रभावित
इंफाल और आसपास के इलाकों में सड़कों पर जलभराव से यातायात और सार्वजनिक परिवहन ठप हो गया है। लोग घरों में फंसे हुए हैं और प्रशासन द्वारा अस्थायी राहत कैंप बनाए जा रहे हैं। राज्यपाल अजय कुमार भल्ला ने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और इंफाल नदी के किनारे, कांगला नोंगपोक थोंग, सिंग्जमई ब्रिज और अन्य इलाकों का निरीक्षण किया। उनके साथ मुख्यमंत्री सचिव, होम कमिश्नर, पुलिस अधीक्षक समेत अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बिगड़ चुका है। दिल्ली से लेकर मणिपुर और महाराष्ट्र तक, कहीं तेज बारिश तो कहीं बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। नागरिकों से अपील की गई है कि वे प्रशासन की चेतावनियों का पालन करें और सुरक्षित स्थानों पर रहें।
Advertisment
हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें!
विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें