नई दिल्ली, वाईबीएन नेटवर्क।
दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल तीन पर सोमवार दोपहर बाद उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब दिल्ली से रांची जाने वाले यात्रियों को बार- फ्लाइट लेट होने की जानकारी दी जाती रही। एयरलाइंस स्टाफ का कहना था कि जम्मू से आने वाला हवाई जहाज दिल्ली के टर्मिनल तीन से रांची के लिए रवाना होना था लेकिन जम्मू से आने वाली फ्लाइट लेट हो जाने के वजह से यह असुविधा हुई है। हालांकि यात्रियों ने एयर लाइंस प्रबंधन में झूठ बोलने का आरोप लगाकर हंगामा कर दिया। यात्रियों का कहना था कि बार - फ्लाइट के लिए नया समय देकर परेशान किया जा रहा है। गुस्साए यात्रियों ने सीनियर्स को बुलाने की मांग के साथ ही एयरलाइंंस प्रबंधन से फ्लाइट में फ्री खाना और बीयर उपलब्ध कराने की मांग की है। खबर लिखे जाने तक एयरपोर्ट पर हंगामा जारी था।
Flight Baggage Rules: सफर पर निकलने से पहले जानें Air India का बड़ा बदलाव, ध्यान से पढ़ें
3.55 की थी फ्लाइट, पहले 5.35 और 6.30 किया गया समय
इंदिरागांधी एयरपोर्ट के टर्मिनल तीन पर मौजूद यात्रियों का कहना है कि उन्होंने रांची जाने के लिए एयर इंडिया एक्सप्रेस एयरलाइंस की फ्लाइट संख्या IX1113 में टिकट बुक कराई थी। फ्लाइट को दिल्ली से रांची के लिए सोमवार दोपहर 3.55 बजे उड़ान भरनी थी, चेक इन के लिए वे तीन बजे से पहले ही एयरपोर्ट पहुंच गए थे, लेकिन यहां चेक इन करने के बाद पता चला कि 3.55 लेट हो गई और अब शाम 5.35 बजे उड़ान भरेगी। लेकिन बाद में फ्लाइट का सयम एक घंटे और बढ़ाकर 6.30 बजे कर दिया गया। दूसरी बार फ्लाइट का समय आगे बढ़ाए जाने पर यात्रियों के सब्र का बांध टूट गया और वे हंगामा करने लगे।
मुंबई में Metro को मिला ग्रीन सिग्नल, लोकल ट्रेनों में नहीं खाने पड़ेंगे धक्के
इसलिए जवाब दे गया यात्रियों का धैर्य
यात्रियों का कहना था कि प्रबंधन की ओर से जम्मू से आने वाली फ्लाइट लेट होने का हवाला देकर कहा जा रहा है, उसी जहाज को दिल्ली से रांची की फ्लाइट करनी थी। हालांकि एयरलाइंस प्रबंधन ने यात्रियों को हुई इस परेशानी के लिए अपाेलोजाइज किया लेकिन दो बार समय बढ़ाए जाने के बाद यात्रियों का धैर्य जवाब दे गया। उनका कहना था कि एक बार ही इतना समय बढ़ा दिया जाता तो उन्हें उतनी परेशानी न होती लेकिन बार बार समय बदले जाने हम लोग लटके हुए हैं।
Delhi Metro में सफर करवा रहा बटुआ खाली? ऐसे बचाएं पैसे
यात्री ने अपनी पीड़ा बताई
एक यात्री ने अपनी पीड़ा बताते हुए कहा कि हमने रांची के लिए फ्लाइट बुक की थी लेकिन एयरलाइंस बहाने बाजी कर रही है, और समय से सेवा उपलब्ध नहीं करा सकी है। प्रबंंधन कह रहा है कि जम्मू में मौसम खराब से फ्लाइट आने में देरी हो गई, उसी कारण हम रांची के लिए फ्लाइट रवाना नहीं कर पा रहे हैं। साढ़े छह बजे फ्लाइट रवाना कर दी जाएगी, इस पर यात्री ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हमने बुकिंंग है तो समय से सेवा मिलनी चाहिए, आपकी फ्लाइट कहां लेट हो गई इससे हमें मतलब नहीं है।