Advertisment

मुंबई में Metro को मिला ग्रीन सिग्नल, लोकल ट्रेनों में नहीं खाने पड़ेंगे धक्के

मंबईवासियों के लिए एक खुशखबरी है। अब उन्हें लोकल ट्रेन में भीड़ में दबना नहीं पड़ेगा, क्योंकि अब मुंबई मेट्रो फुल स्पीड से दौड़ने के लिए तैयार होने जा रही है।

author-image
Ojaswi Tripathi
metro

metro Photograph: (google)

Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

नई दिल्ली, वाईबीएन नेटवर्क।

Advertisment

 मुंबई में रहने वाले लोगों को हमेशा ही लोकल ट्रेनों के धक्के खाने पड़ते हैं, जिसकी वजह से उन्हें काफी परेशानियों का सामना भी करना पड़ता है। लेकिन अब ऐसा बिल्कुल नहीं होगा।  मंबईवासियों के लिए एक खुशखबरी है। अब उन्हें लोकल ट्रेन में भीड़ में दबना नहीं पड़ेगा, क्योंकि अब मुंबई मेट्रो फुल स्पीड से दौड़ने के लिए तैयार होने जा रही है।  रेलवे के संरक्षा आयुक्त ने निरीक्षण के बाद मेट्रो लाइन 7 और मेट्रो लाइन 2ए (येलो) पर नई स्पीड से संचालन को हरी झंडी दे दी है। इसके बाद मेट्रो दोनों ही लाइन पर  80 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से चलेगी, जिसके चलते मुंबई में रहने वालों का समय बचेगा और उन्हें सफर का आनंद मिलेगा।

मुंबईकर सफर का उठाएंगे आनंद

बता दें, अभी तक मेट्रो 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से चलती थी। इन दोनों लाइनों का संचालन एमएमआरडीए के हाथों में है। वहीं, अभी  मेट्रो की लाइन 7 अभी 16.5 किलोमीटर लंबी है जो अंधेरी पूर्व से दहिसर पूर्व को जोड़ती है। जहां अभी 13 स्टेशन हैं। वहीं मेट्रो लाइन 2ए दहिसर से अंधेरी डीएन नगर की दूसरी 18.6 किलोमीटर है। इस लाइन पर कुल 17 स्टेशन हैं। इन दोनों मेट्रो लाइन से रोजाना लगभग 2.5 लाख यात्री सफर करते हैं। वहीं, अब मेट्रो की स्पीड बढ़ने से सफर करने वालों लोगों की संख्या भी बढ़ेगी। साथ ही मुंबईकर सफर का आनंद भी ले सकेंगे। 

Advertisment

यह भी पढ़ें: सालों पुराने आधार कार्ड को Update करने के लिए ये ट्रिक है फायदेमंद

'मिनटों में मुंबई' का लक्ष्य होगा पूरा

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कुछ दिन पहले ही मेट्रो प्रोजेक्ट की समीक्षा की थी, जिसके बाद से मेट्रो के निर्माण और संचालन में बढ़ोतरी देखी जा रही है। मुंबई में मेट्रो के इस संचालन पर मेट्रोपॉलिटन कमिश्नर डॉ. संजय मुखर्जी ने कहा कि, 'यह उपलब्धि एमएमआरडीए के उच्चतम सुरक्षा मानकों और परिचालन उत्कृष्टता का पालन करने के अथक प्रयासों को दर्शाती है। हाई स्पीड और  सीसीआरएस द्वारा सुरक्षा प्रमाणन से मेट्रो का अनुभव अच्छा होगा, जिससे'मिनटों में मुंबई' के हमारा लक्ष्य पूरा हो पाएगा।'

Advertisment

 

 

Advertisment
Advertisment