नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क। Aaj Ka Mausam: राजधानी दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में मानसून ने दस्तक दे दी है। मौसम विभाग (IMD) ने मंगलवार 24 जून को दिल्ली में भारी बारिश और आंधी के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। प्री-मानसून की बारिश के बाद आज मानसून के आधिकारिक प्रवेश की संभावना जताई जा रही है। देशभर में मानसून ने अपनी रफ्तार पकड़ ली है। दिल्ली से लेकर लखनऊ और गुजरात तक बारिश ने तापमान में राहत दी है, लेकिन कुछ जगहों पर भारी बारिश के कारण सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
दिल्ली का आज का मौसम (New Delhi Weather Today)
अधिकतम तापमान: 38.7 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान: 32.4 डिग्री सेल्सियस हवा की रफ्तार: 10.8 किमी/घंटा सूर्योदय: सुबह 5:25 बजे सूर्यास्त: शाम 7:24 बजे
Photograph: (IANS)
आज 29 डिग्री के आसपास रहेगा तापमान
दिनभर पारा औसतन 29.2 डिग्री के आसपास रहेगा। हवा में हल्की नमी बनी रहेगी, जिससे उमस में इजाफा होगा। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में अगले 6 दिन गर्मी और बारिश के बीच संतुलन बना रहेगा: बुधवार: 39.7°C बृहस्पतिवार: 36.3°C शुक्रवार: 29.5°C शनिवार: 32.8°C रविवार: 36°C
उत्तर प्रदेश में जोरदार मानसून, 29 जून तक बारिश के आसार
उत्तर प्रदेश में मानसून के पूरी तरह सक्रिय होने के कारण लगातार बारिश जारी है। मौसम विभाग ने 24 जून को 16 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है, जिनमें शामिल हैं:लखीमपुर खीरी, कुशीनगर, महाराजगंज, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, आगरा, बांदा, जालौन, झांसी, ललितपुर आदि। लखनऊ में मंगलवार को भी बारिश की संभावना जताई गई है। सोमवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 33.6°C और न्यूनतम 28°C रहा।
Advertisment
बरसात का प्रतीकात्मक फोटो। Photograph: (सोशल मीडिया)
26 जून से प्रदेशभर में भारी बारिश की संभावना
29 जून तक कई जिलों में गरज-चमक के साथ बौछारें
कई जगहों पर बिजली गिरने और बादल गरजने का खतरा
गुजरात और बंगाल की खाड़ी में मौसम सिस्टम सक्रिय
गुजरात में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, कई जिलों में भूस्खलन और जलभराव जन- जीवन अस्त- व्यस्त हो गया है। बंगाल की खाड़ी में नया चक्रवाती सिस्टम बनने की संभावना, जिससे मानसून को और ताकत मिलेगी।25 जून को नया साइक्लोनिक सर्कुलेशन बन सकता है, जो अगले 48 घंटे सक्रिय रहेगा खेती-बाड़ी के लिहाज से यह अच्छी बारिश की उम्मीद किसानों के लिए शुभ संकेत है। देशभर में मानसून के तेजी से बढ़ने के कारण मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है।
current weather conditions | delhi ncr weather forecast | delhi weather news | imd weather forecast today | IMD Weather Warning | india weather forecast | india weather news