Advertisment

Flight: हवाई यात्रियों की संख्या बढ़ी, पर शिकायतें भी, केंद्रीय मंत्री को मिली थी फटी सीट

अपने देश में हवाई यात्रियों की संख्या बढ़ रही है, लेकिन ‌समस्याएं भी बढ़ रही हैं। हवाई यात्री खूब शिकायतें कर रहे हैं। आईए जानते हैं शिकायतों के बारे में।

author-image
Dhiraj Dhillon
aeroplane

aeroplane

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00
अपने देश में हवाई यात्रियों की संख्या बढ़ रही है, लेकिन ‌समस्याएं भी बढ़ रही हैं। हवाई यात्री खूब शिकायतें कर रहे हैं। कल केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को ही एयर इंडिया ने टूटी सीट पर भोपाल से दिल्ली का सफर करवा दिया तो इस ओर तमाम लोगों को ध्यान गया। आईए जानते हैं कि उड़ानों में यात्रियों को किस- किस तरह की परेशानियां हो रही हैं।

देखिए आंकड़ों में कैसे बढ़ रहीं शिकायतें

सरकार की ओर से लोकसभा में एयर सेवा के आंकड़े दिसंबर, 2024 में जारी किए थे। जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक 2024 में यात्रा के दौरान 16,715 शि‌कायतें दर्ज कराई गईं। 2023 में यह आंकड़ा 12,657 था और 2022 में 8,578। हालांकि 2021 में देश में हवाई यात्रियों ने कुल 12,670 शिकायतें दर्ज कराई थीं। 

इन समस्याओं को लेकर मिलीं शिकायतें

Advertisment
हवाई यात्रा के दौरान यात्रियों ने उड़ानों में देरी से लेकर खस्ताहाल सीटों तक खूब शिकायतें की हैं। इसके साथ ही उड़ान रद्द होने, बोर्डिंग करते समय आनी वाली समस्याओं और सुरक्षा जांच में देरी को लेकर भी यात्रियों ने अपनी शिकायतें दर्ज कराई हैं।

अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों में भी मिली शिकायतें

ऐसा नहीं है कि केवल डोमेस्टिक उड़ानों के यात्रियों से ही इस तरह की शिकायतें मिली हों। अतर्राष्ट्रीय उड़ानों में भी शिकायतें मिली हैं। मई, 2024 की बात है। दिल्ली से सेन फ्रांसिस्को जाने वाली एयर इं‌डिया की फ्लाइट में यात्रियों को कई घंटे तक बिना एसी के रहना पड़ा था। उस समय कुछ यात्रियों की तबियत भी बिगड़ गई थी। इस‌के अलावा दिसंबर, 2024 में इंडिगो एयरलाइंस के द्वारा अचान दो फ्लाइट रद्द कर देने के कारण इंस्तांबुल एयरपोर्ट पर लगभग 400 भारतीय यात्री फंस गए थे।

शिकागो से दिल्ली का टिकट करना पड़ा था रिफंड

Advertisment
शिकागो से दिल्ली आ रही फ्लाइट में यात्रा कर रहे एक उद्यमी ने खराब सीट और गंदगी को लेकर अपनी शिकायत दर्ज कराई थी। उद्यमी प्रथम श्रेणी में सफर कर रहे थे, उन्होंने अपनी शिकायत में कहा था कि सीटें फटी हुई थीं और भोजन की क्वालिटी भी ठीक नहीं थी। इस शिकायत के बाद एयर इंडिया को टिकट के लिए वसूला गया पूरा पैसा रिफंड करना पड़ा था।
Advertisment
Advertisment