/young-bharat-news/media/media_files/2025/06/16/lKIp8hwyy0A0xRUA07qo.jpg)
नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क। एयर इंडिया की लंदन जा रही फ्लाइट एआई-171 की भीषण दुर्घटना में मारे गए गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणीके पार्थिव शरीर को रविवार,15 जून को डीएनए मिलान के बाद पहचान लिया गया। अहमदाबाद के सिविल अस्पताल के शवगृह के वीआईपी गेट पर राज्य पुलिस के जवान गार्ड ऑफ ऑनर देने के लिए पहुंचे। रूपाणी का पार्थिव शरीर उनके परिवार को सौंप दिया गया है।सोमवार, 16 जून की शाम 5 बजे अहमदाबाद में राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की पत्नी अंजलि रूपाणी ने अपने पति को भावुक विदाई दी। गुजरात के मंत्री रुशिकेश पटेल और हर्ष सांघवी ने पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी को अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित की।
#WATCH गुजरात: पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी को गार्ड ऑफ ऑनर देने के लिए अहमदाबाद के सिविल अस्पताल के शवगृह के वीआईपी गेट पर राज्य पुलिस के जवान पहुंचे।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 16, 2025
उनके पार्थिव शरीर को जल्द ही उनके परिवार को सौंप दिया जाएगा। शाम 5 बजे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। pic.twitter.com/PSnq7wnKrH
अब तक 270 लोगों की मौत की पुष्टि
एयर इंडिया की यह उड़ान गुरुवार को अहमदाबाद से लंदन के लिए रवाना हुई थी लेकिन तकनीकी खराबी के चलते टेकऑफ के कुछ ही देर बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में अब तक 270 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। 15 जून को अस्पताल प्रशासन ने बताया कि डीएनए जांच के जरिए अब तक 80 पीड़ितों की पहचान हो चुकी है, जिनमें पूर्व मुख्यमंत्री रूपाणी भी शामिल हैं। वहीं 33 शव उनके परिजनों को सौंप दिए गए हैं।
#WATCH गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का पार्थिव शरीर अहमदाबाद सिविल अस्पताल में रखा गया है।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 16, 2025
12 जून को एयर इंडिया विमान दुर्घटना में उनका निधन हो गया था। pic.twitter.com/6co64Je1Gc
270 परिवारों के लिए दुखद समय
पूर्व मुख्यमंत्री रूपाणी की असामयिक मौत से गुजरात सहित पूरे देश में शोक की लहर है। राजनीतिक और सामाजिक जगत की कई हस्तियों ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत विजय रूपाणी की पत्नी अंजलि रूपाणी अपने बेटे ऋषभ रूपाणी के साथ अहमदाबाद सिविल अस्पताल के शवगृह पहुंचीं। पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता विजय रूपाणी के पुत्र ऋषभ रूपाणी ने कहा, "इस दुख की घड़ी में सभी मृतकों को हमारे रूपाणी परिवार की ओर श्रद्धांजलि अर्पण करता हूं। ये ना केवल हमारे परिवार बल्कि 270 परिवारों के लिए दुखद समय है। मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि सभी आत्माओं को मोक्ष दें। मैं सभी आरोग्य स्टाफ, सिविल डिफेंस, पुलिस बल, RSS कार्यकर्ताओं का दिल से धन्यवाद करता हूं। इस समय में जो राहत बचाव कार्य हुए वे सराहनीय हैं। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह सहित सभी लोगों का तहे दिल से उनके समर्थन के लिए धन्यवाद करता हूं।"
#WATCH गांधीनगर, गुजरात: गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता विजय रूपाणी के पुत्र ऋषभ रूपाणी ने कहा, "इस दुख की घड़ी में सभी मृतकों को हमारे रूपाणी परिवार की ओर श्रद्धांजलि अर्पण करता हूं। ये ना केवल हमारे परिवार बल्कि 270 परिवारों के लिए दुखद समय है। मैं भगवान से प्रार्थना… pic.twitter.com/cu2tHP4Zst
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 16, 2025
vijay rupani news | air india crash ahmedabad | ahmedabad plane crash air india