Advertisment

London में दिखे भगोड़े माल्या और Lalit Modi, पार्टी का वीडियो वायरल, गेल भी पहुंचे

भारत से आर्थिक अपराधों के आरोपों में फरार चल रहे विजय माल्या और ललित मोदी का एक वीडियो लंदन से वायरल हुआ है, जिसमें दोनों एक हाई-प्रोफाइल पार्टी में गाना गाते और मस्ती करते नजर आ रहे हैं। इस पार्टी में दुनियाभर से सिर्फ 300 खास मेहमानों को बुलाया गया था।

author-image
Ranjana Sharma
blast (38)
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00
नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्‍क:भारत से फरार चल रहे उद्योगपति विजय माल्या और आईपीएल के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी एक बार फिर चर्चा में हैं। लंदन की एक हाई-प्रोफाइल पार्टी में दोनों को एक साथ गाना गाते और डांस करते देखा गया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस खास पार्टी में दुनियाभर से सिर्फ 300 मेहमानों को आमंत्रित किया गया था, जिनमें वेस्टइंडीज के पूर्व क्रिकेट स्टार क्रिस गेल भी शामिल थे।

वायरल वीडियो में मस्ती करता दिखा भगोड़ा जोड़ी

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' (पूर्व में ट्विटर) पर ललित मोदी ने खुद पार्टी का एक वीडियो साझा किया है। इसमें वे और विजय माल्या अमेरिकी सिंगर फ्रैंक सिनात्रा का लोकप्रिय गाना ‘I Did It My Way’ गाते नजर आ रहे हैं। क्रिस गेल ने भी पार्टी की तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वे माल्या और मोदी के साथ खड़े हैं। उन्होंने लिखा कि हम इसका भरपूर आनंद ले रहे हैं। एक शानदार शाम के लिए धन्यवाद।

भारत में केस, लंदन में लग्जरी लाइफ

Advertisment
विजय माल्या को भारत सरकार ने वर्ष 2019 में भगोड़ा आर्थिक अपराधी घोषित किया था। उस पर करीब 9,000 करोड़ रुपये के बैंक लोन डिफॉल्ट का आरोप है। हालांकि हाल ही में एक पॉडकास्ट में माल्या ने दावा किया कि बैंकों ने उनसे लगभग 14,000 करोड़ रुपये वसूल कर लिए हैं। वहीं ललित मोदी पर आईपीएल 2009 के दौरान वित्तीय गड़बड़ियों के गंभीर आरोप हैं। आरोप है कि दक्षिण अफ्रीका में टूर्नामेंट शिफ्ट करने के लिए उन्होंने अनियमित लेन-देन किए। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने उन पर 10.65 करोड़ रुपये का जुर्माना भी लगाया था।

विदेश में ऐश भारत में लंबित केस

जहां एक ओर दोनों भगोड़े अदालतों में चल रहे मामलों से जूझ रहे हैं, वहीं दूसरी ओर वे विदेशों में शानदार जीवनशैली जी रहे हैं। इन दोनों की मौज-मस्ती के वीडियो और तस्वीरें सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर नाराजगी भी देखने को मिल रही है। कई यूजर्स ने सवाल उठाया है कि जिन पर भारत में गंभीर वित्तीय आरोप हैं, वे खुलेआम विदेशों में पार्टियां कैसे कर पा रहे। lalit modi 
lalit modi
Advertisment
Advertisment