/young-bharat-news/media/media_files/2025/05/18/ALaZxZekMvKHKJLiPaYv.jpg)
Photograph: (Google)
00:00/ 00:00
नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क। Aaj ka Mausam 18 may, 2025: भारत के मौसम में इस समय दो विपरीत हालात देखने को मिल रहे हैं। एक ओर पंजाब, हरियाणा, पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर भारत के कई हिस्सों में मानसून पूर्व बारिश राहत दे रही है, वहीं उत्तर-पश्चिम, मध्य और दक्षिण भारत के कई राज्यों में लू और भीषण गर्मी लोगों को बेहाल कर रही है।
यूपी के बांदा में तापमान 46 के पार
भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, शनिवार सुबह तक बीते 24 घंटे में उत्तर प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, मध्य प्रदेश, बिहार, ओडिशा और तेलंगाना के कई हिस्सों में तापमान 41 से 46 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। उत्तर प्रदेश के बांदा में सबसे अधिक तापमान 46.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और लद्दाख जैसे पर्वतीय इलाकों में भी गर्मी असामान्य स्तर पर पहुंच गई है।
राजस्थान-उत्तर प्रदेश में लू का अलर्ट
कैसा रहेगा आज का मौसम: आईएमडी वैज्ञानिक डॉ. नरेश कुमार के मुताबिक, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में अगले 4-5 दिन लू का असर बना रहेगा। उत्तरी मध्य प्रदेश और जम्मू संभाग में भी लू की स्थिति बनी रहेगी।
पूर्वोत्तर भारत और दक्षिण में भारी बारिश की चेतावनी
पूर्वोत्तर राज्यों – असम, अरुणाचल, त्रिपुरा, और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में अगले 5-6 दिनों तक आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश की संभावना है। वहीं, दक्षिण भारत के तमिलनाडु, केरल और आंध्र प्रदेश में भी गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश जारी रहने की संभावना है।
/young-bharat-news/media/media_files/2025/05/18/i1v6f9BHetNWEB1v1UCr.jpg)
दिल्ली-एनसीआर में बारिश से राहत
दिल्ली में शनिवार को लू को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया था, लेकिन दोपहर बाद बारिश और तेज हवाओं से मौसम ने करवट ली। इससे तापमान में गिरावट आई और लोगों को राहत मिली। रविवार को तापमान 40 डिग्री सेल्यियस के आसपास बना रहने की उम्मीद है। 23 मई तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा।
/young-bharat-news/media/media_files/2025/05/18/GybAKMtGhgHNzAr8yM5h.jpg)
मुंबई में मानसून पूर्व बारिश से मिली राहत
मुंबई में शनिवार को कई इलाकों में मानसून पूर्व बारिश हुई, जिससे गर्मी और उमस से राहत मिली। रविवार को भी गरज के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। ओडिशा और बिहार में बिजली गिरने की घटनाओं में 12 लोगों की मौत हो गई। ओडिशा के कोरापुट में एक ही परिवार की तीन महिलाओं की जान गई, वहीं बिहार के सहरसा में चक्रवाती तूफान से 100 से अधिक परिवार बेघर हो गए।
तेज हवाएं और ओलावृष्टि का असर
पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हिमाचल, उत्तराखंड और दक्षिण भारत के कई हिस्सों में 60-90 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलीं। कई क्षेत्रों में ओलावृष्टि और गरज के साथ बारिश की भी रिपोर्ट आई है।
india weather news | india weather forecast | imd weather forecast today | Delhi weather update | current weather conditions | weather