Advertisment

Weather News: भीषण गर्मी के बीच मौसम विभाग ने दी बारिश-ओलावृष्टि की चेतावनी! जानिए आज के मौसम का हाल?

Weather Update Today: देश में मौसम अलग-अलग रंग दिखा रहा है। उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में तापमान में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। तीखी धूप और गर्मी के प्रकोप से लोग परेशान हैं। वहीं कई इलाकों में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है।

author-image
Pratiksha Parashar
एडिट
Weather

Weather Report Photograph: (x)

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

नई दिल्ली, वाईबीएन नेटवर्क।

 weather news: देश में मौसम अलग-अलग रंग दिखा रहा है। उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में तापमान में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। तीखी धूप और गर्मी के प्रकोप से लोग परेशान हैं। वहीं कई इलाकों में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग (IMD) के अनुमान के मुताबिक, अप्रैल से जून तक तापमान और भी बढ़ेगा, और लू का असर अधिक देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं कि शुक्रवार को देश के विभिन्न राज्यों में मौसम का हाल (mausam ka haal) कैसा रहने वाला है। 

दिल्ली के मौसम का हाल?

राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 19°C और अधिकतम तापमान 38°C तक रह सकता है। दिन के समय तेज हवाओं का अनुमान है। फिलहाल राजधानी में बारिश या लू को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। 

झारखंड में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट!

झारखंड में मौसम का मिजाज बदलता हुआ दिखाई दे रहा है। शुक्रवार को यहां न्यूनतम तापमान 20°C और अधिकतम 34°C रहने का अनुमान है। इसके अलावा आसमान में बादल छाये रहेंगे। झारखंड के कई इलाकों में आंधी के साथ बारिश की संभावना है। इसके साथ ही बिजली कड़कने और ओलावृष्टि की चेतावनी भी जारी की गई है।

दक्षिण भारत में गरज-चमक के साथ बारिश

कर्नाटक में एक तरफ जहां तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है, वहीं दूसरी तरफ तेज हवाओं के साथ बारिश होने के भी आसार हैं। कर्नाटक में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 21°C और अधिकतम तापमान 34°C रहेगा। तमिलनाडु में मध्यम बारिश हो सकती है। न्यूनतम तापमान 26°C और अधिकतम तापमान 33°C रहने का अनुमान है। इसके साथ ही बादल छाये रहेंगे। गरज-चमक के साथ बारिश होने के भी आसार हैं।आंध्र प्रदेश में हल्की बारिश हो सकती है। न्यूनतम तापमान 26°C और अधिकतम तापमान 36°C रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।

राजस्थान, महाराष्ट्र और गुजरात का मौसम

Advertisment

राजस्थान में भी तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। न्यूनतम तापमान 23°C और अधिकतम 37°C रहने का अनुमान है। महाराष्ट्र में फिलहाल भीषण गर्मी की शुरुआत नहीं हुई है। दोपहर या शाम को हल्के बादल छाये रहने का अनुमान है। न्यूनतम तापमान 24°C और अधिकतम तापमान 32°C रहेगा। गुजरात में मौसम साफ रहेगा। न्यूनतम तापमान 22°C और अधिकतम तापमान 42°C हो सकता है। 

पहाड़ी राज्यों का मौसम?

पहाड़ी इलाकों में भी बढ़ते तापमान का असर दिखाई देने लगा है। बर्फबारी रुक चुकी है। जम्मू कश्मीर में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 6°C और अधिकतम 22°C रह सकता है। सुबह का मौसम साफ रहेगा, लेकिन दोपहर तक हल्के बादल छा सकते हैं। हिमाचल प्रदेश में मौसम साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 23°C तक जा सकता है। उत्तराखंड में अधिकतम 35°C तक जा सकता है।

कहीं बारिश तो कहीं गर्मी का अलर्ट!

उत्तर प्रदेश में गर्मी ने प्रकोप दिखाना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। न्यूनतम तापमान 22°C और अधिकतम तापमान 39°C रहने की संभावना है।  पंजाब में 4 अप्रैल को हल्के बादल हो सकते हैं। न्यूनतम तापमान 15°C और अधिकतम तापमान 31°C रहेगा। मध्य प्रदेश में ज्यादातर आसमान साफ रहेगा। न्यूनतम तापमान 22°C और अधिकतम तापमान 37°C होने का अनुमान है। बिहार में हल्के बादल छाए रह सकते हैं। 

weather weather news IMD mausam ka haal
Advertisment
Advertisment