Advertisment

India अब किसी दबाव में नहीं आएगा: टैरिफ विवाद पर बोले Piyush Goyal, हर संकट को अवसर में बदलेगा देश

वाणिज्य व उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने टैरिफ विवाद और वैश्विक व्यापार तनाव के बीच भारत की आत्मनिर्भरता और आर्थिक मजबूती पर जोर देते हुए कहा कि अब भारत किसी भी बाहरी दबाव में नहीं आएगा।

author-image
Ranjana Sharma
Piyush Goyal

Photograph: (Google)

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क: वैश्विक स्तर पर टैरिफ और व्यापार युद्ध की गर्मी के बीच, केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने स्पष्ट कहा है कि अब भारत किसी दबाव में नहीं आएगा। उन्होंने कहा कि भारत आत्मनिर्भर बनने की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहा है, और अब उसे केवल टैरिफ छूट नहीं, बल्कि निवेश, रोजगार और टिकाऊ साझेदारी भी चाहिए। गोयल ने अमेरिका द्वारा रूस से तेल खरीदने को लेकर भारत पर 25% अतिरिक्त टैरिफ लगाए जाने के निर्णय के बीच कहा कि भारत अब वैश्विक मंच पर मजबूत, आत्मविश्वासी और सम्मानित राष्ट्र के रूप में उभर चुका है।

तेज आर्थिक विकास और आत्मनिर्भर भारत

पीयूष गोयल ने बताया कि भारत इस समय 6.5% की विकास दर से आगे बढ़ रहा है और दुनिया की सबसे तेज़ी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है। उन्होंने कहा कि देश अब चार ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बन चुका है और वैश्विक विकास में 16% योगदान दे रहा है। उनके अनुसार, दुनिया अब डिग्लोबलाइजेशन (de-globalization) की ओर बढ़ रही है, जहां देश अपने व्यापारिक मार्ग और साझेदारों को दोबारा परिभाषित कर रहे हैं। भारत ने भी इस दिशा में कई नीतिगत सुधार किए हैं।

भारत के आगामी व्यापार समझौते

गोयल ने जानकारी दी कि भारत जल्द ही UAE, ऑस्ट्रेलिया, मॉरीशस, यूके, यूरोपीय यूनियन, चिली, पेरू, न्यूजीलैंड और अमेरिका सहित कई देशों के साथ मुक्त व्यापार समझौते (FTA) करने जा रहा है। उन्होंने बताया कि अमेरिका के साथ टैरिफ मुद्दे पर बातचीत अगस्त मध्य में होगी, जब अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल भारत आएगा। भारत इस बातचीत को सकारात्मक दिशा में ले जाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संकट को अवसर में बदलेगा भारत

गोयल ने भारत की ऐतिहासिक लचीलापन और संकटों से उबरने की क्षमता का ज़िक्र करते हुए कहा कि देश ने हर चुनौती को अवसर में बदला है। उन्होंने 1999 के Y2K संकट और कोविड-19 महामारी को उदाहरण के रूप में पेश किया, जब भारत ने IT सेक्टर को खोला और 100 से अधिक देशों को मुफ्त वैक्सीन उपलब्ध कराई। उन्होंने कहा कि भारत ने 80 करोड़ लोगों को दोगुना राशन देकर यह साबित किया कि संकट के समय भी आत्मनिर्भरता और सामाजिक सुरक्षा दोनों को संतुलित किया जा सकता है।

Advertisment

नया भारत: आत्मनिर्भर, युवा और आश्वस्त

गोयल ने कहा कि भारत आज दुनिया की सबसे युवा आबादी वाला देश है, जबकि बाकी कई विकसित देशों में आबादी तेजी से बुजुर्ग हो रही है। भारत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में, एक ऐसा राष्ट्र बन चुका है जो हर अग्निपरीक्षा में सफल होगा और हर वैश्विक मंच पर गरिमा के साथ खड़ा रहेगा।

राहुल गांधी पर तीखा हमला

अपने संबोधन में पीयूष गोयल ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत को "डेड इकॉनमी" कहे जाने का समर्थन कर शर्मनाक कार्य किया है। गोयल ने कहा कि देश राहुल को कभी माफ नहीं करेगा।

Donald trump on tariff war donald trump on india tariffs Piyush Goyal
Advertisment
Advertisment