नई दिल्ली, वाईबीएन नेटवर्क। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत सख्त रुख अपना रहा है। देश में रह रहे पाकिस्तानियों को भारत से बाहर का रास्ता दिखाया जा रहा है और उन्हें पाकिस्तान डिपोर्ट किया जा रहा है। अब इसे लेकर भारत सरकार ने एक चौंकाने वाला फैसला लिया है। पाकिस्तानी नागरिकों को वापस लौटने की समय सीमा को बढ़ा दिया गया है। आइए जानते हैं कि कब तक पाकिस्तानी नागरिक वापस लौट सकते हैं।
बढ़ाई वापसी की समय सीमा
आपको बता दें कि पाकिस्तानी नागरिकों को वापस अपने देश लौटने के लइए 48 घंटे का वक्त दिया गया था। मेडिकल वीजा धारकों के लिए भारत छोड़ने की अंतिम तिथि 29 अप्रैल थी। अब इसे अगले आदेश तक इसे बढ़ा दिया गया है। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत सरकार द्वारा पाकिस्तानी नागरिकों को देश छोड़ने के आदेश के तहत बड़ी संख्या में लोग वापस लौट रहे हैं। 30 अप्रैल तक की तय समय-सीमा समाप्त होने के बावजूद केंद्र सरकार ने अटारी-वाघा सीमा के जरिए पाकिस्तानियों की वापसी को अगले आदेश तक जारी रखने का निर्देश दिया है।
/young-bharat-news/media/media_files/2025/05/01/CB9GLoPry8he4ulnbI1B.jpg)
कितने पाकिस्तानियों की हुई वापसी?
सरकारी सूत्रों के अनुसार, बीते छह दिनों में कुल 786 पाकिस्तानी नागरिक, जिनमें 55 राजनयिक, उनके परिजन और सहायक कर्मचारी शामिल हैं, भारत छोड़ चुके हैं। इसके अतिरिक्त, पाकिस्तानी वीजा पर भारत में रह रहे आठ भारतीय नागरिक भी इस अवधि में पाकिस्तान रवाना हुए हैं।
पहलगाम आतंकी हमला
गौरतलब है कि 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पाकिस्तान समर्थित आतंकवादियों द्वारा किए गए हमले में 26 लोगों की जान गई थी, जिनमें अधिकांश पर्यटक थे। इसके बाद ही भारत सरकार ने सख्त रुख अपनाते हुए पाकिस्तानी नागरिकों को भारत छोड़ने का निर्देश जारी किया। प्रशासन के अनुसार, यह प्रक्रिया अभी भी जारी है और बॉर्डर पर कड़ी निगरानी के साथ हर व्यक्ति की जांच की जा रही है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि राष्ट्रीय सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और स्थिति के अनुसार आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।
pahalgam kashmir attack | Pakistan India Tension | breakingnews