Advertisment

Gaganyaan Mission: ISRO का पैराशूट सिस्टम परीक्षण सफल, मानव अंतरिक्ष उड़ान की तैयारी तेज

इसरो ने गगनयान मिशन की तैयारी तेज कर दी है। एयर ड्रॉप पैराशूट सिस्टम का सफल परीक्षण हुआ। भारत का पहला मानव अंतरिक्ष उड़ान मिशन, चार अंतरिक्ष यात्री जाएंगे 400 किमी की कक्षा में।

author-image
Dhiraj Dhillon
Gaganyan
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00
नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क।भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने गगनयान मिशन की दिशा में बड़ा कदम बढ़ाते हुए रविवार को पैराशूट आधारित डीसेलेरेशन सिस्टम का सफल परीक्षण किया। यह परीक्षण एयर ड्रॉप सिस्टम के तहत किया गया जिसमें भारतीय वायुसेना, नौसेना, डीआरडीओ और तटरक्षक बल ने भी इसरो का साथ दिया।इसरो ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी साझा करते हुए लिखा- गगनयान मिशन के लिए पहला एकीकृत एयर ड्रॉप टेस्ट सफलतापूर्वक पूरा हुआ।

ISRO

गगनयान मिशन क्या है?

गगनयान भारत का पहला मानव अंतरिक्ष उड़ान मिशन है। इस मिशन के तहत चार भारतीय अंतरिक्ष यात्रियों को 400 किलोमीटर की निचली पृथ्वी कक्षा (Low Earth Orbit) में तीन दिनों के लिए भेजा जाएगा और फिर सुरक्षित वापस लाया जाएगा।पहले चरण में मानवरहित परीक्षण उड़ान होगी, जिसमें ‘व्योममित्रा’ नामक रोबोट को भेजा जाएगा।इसके बाद 2027 में भारत पहली मानवयुक्त अंतरिक्ष उड़ान करेगा।

ISRO2

सर्विस मॉड्यूल प्रोपल्शन सिस्टम का काम पूरा

Advertisment
कुछ दिन पहले ही इसरो ने गगनयान के लिए सर्विस मॉड्यूल प्रोपल्शन सिस्टम (SMPS) का हॉट टेस्ट सफलतापूर्वक पूरा किया था। यह सिस्टम दो प्रकार के ईंधन पर काम करता है और इसका काम होगा:
  • रॉकेट को सही कक्षा तक पहुंचाना
  • उड़ान के दौरान दिशा नियंत्रित करना
  • जरूरत पड़ने पर गति कम करना
  • किसी गड़बड़ी की स्थिति में मिशन को रोककर यात्रियों को सुरक्षित वापस लाना

भारत की भविष्य की अंतरिक्ष योजनाएं

गगनयान मिशन के बाद इसरो की कई बड़ी अंतरिक्ष परियोजनाएं सामने आई हैं:
  • 2027: भारत की पहली मानवयुक्त अंतरिक्ष उड़ान
  • 2028: चंद्रयान-4 और शुक्र मिशन
  • 2035 तक: भारत का अपना अंतरिक्ष स्टेशन
  • 2040 तक: भारतीय अंतरिक्ष यात्री को चंद्रमा पर भेजने का लक्ष्य
गगनयान मिशन न सिर्फ भारत के लिए ऐतिहासिक होगा बल्कि इससे देश उन चुनिंदा देशों की श्रेणी में शामिल हो जाएगा जिन्होंने अपने दम पर इंसानों को अंतरिक्ष तक भेजा है।
Advertisment

ISRO Gaganyaan | Gaganyaan Astronauts V Narayanan ISRO | इसरो की उपलब्धियां |

इसरो की उपलब्धियां Gaganyaan Astronauts V Narayanan ISRO ISRO Gaganyaan ISRO
Advertisment
Advertisment