/young-bharat-news/media/media_files/2025/05/22/ttwQvpCZ0V3Bj8Q5cjnB.jpg)
नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क | DMK सांसद कनिमोझी के नेतृत्व में सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ऑपरेशन सिंदूर और आतंकवाद के खिलाफ भारत की निरंतर लड़ाई को प्रदर्शित करने के लिए रूस और स्पेन समेत 5 अन्य देशों के दौरे के लिए रवाना हो गए है। यह दौरा ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत आतंकवाद के खिलाफ भारत सरकार के कदमों की जानकारी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर साझा करने के उद्देश्य से किया गया है। यह वैश्विक अभियान सीमा पार आतंकवाद को बढ़ावा देने में पाकिस्तान की भूमिका को उजागर करेगा। सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहीं DMK सांसद कनिमोझी ने कहा, "हमारा उद्देश्य भारत के संदेश को विभिन्न देशों तक पहुंचाना है, ताकि दुनिया को यहां जो कुछ हुआ, उसके पीछे की सच्चाई समझ में आए कि दुनिया को आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होना होगा।"
#WATCH | दिल्ली: ऑपरेशन सिंदूर और आतंकवाद के खिलाफ भारत की निरंतर लड़ाई को प्रदर्शित करने के लिए रूस और स्पेन समेत 5 अन्य देशों के दौरे जा रहे सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहीं DMK सांसद कनिमोझी ने कहा, "हमारा उद्देश्य भारत के संदेश को विभिन्न देशों तक पहुंचाना है, ताकि… pic.twitter.com/GrOuovh3We
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 22, 2025
वित्तीय संस्थाओं से पैसा लेकर आतंकवादियों को पनाह
प्रतिनिधिमंडल के सदस्य समाजवादी पार्टी सांसद राजीव राय ने कहा, "ऐसे देश को अलग-थलग करना बहुत जरूरी है जो वित्तीय संस्थाओं से पैसा लेकर आतंकवादियों को पनाह देता है। हम यह मुद्दा भी उठाएंगे कि यह सोच ठीक नहीं है कि अगर उनके देश में ऐसा होता है तो यह आतंकवाद है, लेकिन अगर ऐसा भारत में होता है तो यह भारत और पाकिस्तान के बीच का मामला है। हम पहलगाम आतंकी हमले से लेकर ऑपरेशन सिंदूर तक की सभी घटनाओं के बारे में दुनिया को बताएंगे।"
#WATCH | दिल्ली: DMK सांसद कनिमोझी के नेतृत्व में सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ऑपरेशन सिंदूर और आतंकवाद के खिलाफ भारत की निरंतर लड़ाई को प्रदर्शित करने के लिए रूस और स्पेन समेत 5 अन्य देशों के दौरे पर जा रहा है।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 22, 2025
प्रतिनिधिमंडल के सदस्य समाजवादी पार्टी सांसद राजीव राय ने कहा, "...ऐसे… pic.twitter.com/UJXAzKPYM7
पाकिस्तान के झूठे प्रचार होंगे उजागर
प्रतिनिधिमंडल के सदस्य RJD सांसद प्रेम चंद गुप्ता ने कहा, "हमारा मुख्य मुद्दा पाकिस्तान के झूठे प्रचार को उजागर करना है जो वो पुरानी दुनिया में चलाते हैं, जो उनकी पुरानी आदत है, और हमें अपना पक्ष रखना है। पूरी दुनिया आतंकवाद से त्रस्त है और पाकिस्तान अपनी फैक्ट्री चला रहा है।"
#WATCH | दिल्ली: DMK सांसद कनिमोझी के नेतृत्व में सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ऑपरेशन सिंदूर और आतंकवाद के खिलाफ भारत की निरंतर लड़ाई को प्रदर्शित करने के लिए रूस और स्पेन समेत 5 अन्य देशों के दौरे पर जा रहा है।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 22, 2025
प्रतिनिधिमंडल के सदस्य RJD सांसद प्रेम चंद गुप्ता ने कहा, "हमारा मुख्य… pic.twitter.com/d7LPXDnZBx
प्रतिनिधिमंडल को 150 पन्नों का डोजियर भी सौंपा
बता दें कि यह दौरा ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत आतंकवाद के खिलाफ भारत सरकार के कदमों की जानकारी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर साझा करने के उद्देश्य से किया गया है।भारत ने वैश्विक मंच पर पाकिस्तान का आतंकी चेहरा बेनकाब करने के लिए सात सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल का गठन किया है। यह सभी प्रतिनिधिमंडल 33 देशों में जाएंगे। इनमें से एक प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व जेडीयू सांसद संजय झा कर रहे हैं, जो अब जापान पहुंच चुके हैं, जबकि दूसरे प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व शिवसेना सांसद श्रीकांत शिंदे कर रहे हैं, जो अबु धाबी पहुंच चुके हैं। विदेश मंत्रालय ने इसके लिए प्रतिनिधिमंडल को 150 पन्नों का डोजियर भी सौंपा है, जिसमें पाकिस्तान के काले कारनामों का पूरा लेखा-जोखा है।
Kanimozhi | Operation Sindoor