/young-bharat-news/media/media_files/2025/03/05/x2xVElRhE8kysMJ1cXQ7.jpg)
DIG Gurcharan Singh Bhullar Photograph: (IANS)
चंडीगढ़,आईएएनएस।
संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) के चंडीगढ़ कूच के ऐलान के बाद पंजाब पुलिस ने पूरे राज्य में सुरक्षा बढ़ा दी है। किसानों के मूवमेंट को रोकने के लिए कड़ी नाकेबंदी की है। पंजाब पुलिस के डीआईजी गुरचरण सिंह भुल्लर ने कहा कि सभी नाकों पर कड़ी नाकाबंदी की गई है और पुलिस मुस्तैद है। अब तक किसानों का कोई मूवमेंट नहीं हुआ है, और सब कुछ शांतिपूर्वक चल रहा है।
किसानों ने मान का पुतला फूंका
उधर किसानों ने अमृतसर के पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का पुतला फूंका और प्रदर्शन किया। किसानों पंजाब सरकार मुर्दाबाद के नारे लगाए। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने जेल में बंद किसानों की रिहाई की मांग की है और सरकार के खिलाफ विरोध जताया। पंढेर ने कहा है कि भगवंत मान सरकार किसानों के साथ सही व्यवहार नहीं कर रही है। सरकार किसानों को पीट रही है और उनकी आवाज दबा रही है। सोमवार को किसानों की गिरफ्तारी हुई और सैकड़ों किसान अब भी जेल में हैं। चंडीगढ़ जाने से रोका जा रहा है। किसान और मजदूरों के मानवाधिकारों का उल्लंघन किया जा रहा है।
Kisan Andolan : चंडीगढ़ की सीमाएं सील, जानिए पुलिस ने जारी की यह एडवायजरी
चंडीगढ़ को जोड़ने वाले सभी रास्ते सामान्य
डीआईजी भुल्लर ने यह भी कहा कि प्रदेश के चंडीगढ़ को जोड़ने वाले सभी रास्ते सामान्य हैं और पूरे पंजाब में शांतिपूर्ण माहौल बना हुआ है। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि किसी भी कीमत पर किसानों को चंडीगढ़ नहीं आने दिया जाएगा। पंजाब में सुरक्षा के लिए बहुत मजबूत नाके लगाए गए हैं और नाकेबंदी की गई है, जिससे किसानों की कोई भी गतिविधि रुक गई है। उन्होंने यह भी बताया कि पंजाब में किसी भी स्थान पर किसानों को आने की कोशिश करने पर इलाके की पुलिस उन्हें रोककर अलग कर देती है, और पूरे पंजाब में ट्रैफिक सामान्य रूप से चल रहा है।
Kisan Protest: किसान नेताओं पर फिर भड़के CM भगवंत मान, उधर- ताबड़तोड़ एक्शन जारी
डीआईजी बोले- किसानों की घेराबंदी की गई
डीआईजी ने यह कहा कि किसानों की घेराबंदी की गई है, यदि और किसान आकर आंदोलन करने की कोशिश करेंगे, तो उनकी भी घेराबंदी की जाएगी। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ पुलिस के साथ पूरा समन्वय स्थापित किया गया है और पंजाब व चंडीगढ़ पुलिस बल मिलकर काम कर रहे हैं। चंडीगढ़ पुलिस की एसएसपी भी मदद कर रही हैं। इस दौरान किसानों की कोई गतिविधि नहीं होने दी जा रही है और राज्य में सुरक्षा के सख्त उपाय किए गए हैं।
30 से अधिक संगठन ने दी की थी कॉल
उल्लेखनीय है कि 30 से अधिक किसान संगठन चंडीगढ़ की तरफ कूच करने वाले हैं। उन्होंने बुधवार से चंडीगढ़ में धरना देने का ऐलान किया है। प्रदर्शन से पहले कई किसान नेताओं को हिरासत में लिया गया है। इन नेताओं ने किसान नीति लागू करने और छह प्रमुख फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की मांग की है। किसान संगठन पूरे पंजाब में राज्य सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेंगे।