Advertisment

Lalu Yadav की तबियत ज्यादा बिगड़ी, डाक्टरों ने दिल्ली जाने की सलाह दी

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव की तबीयत ज्यादा बिगड़ गई है। पटना के डॉक्टरों ने उन्हें दिल्ली जाने की सलाह दी है।

author-image
Dhiraj Dhillon
लालू प्रसाद यादव

Photograph: (Google)

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00
Patna News: पूरे देश में Wakf Bill को लेकर सियासत गरमाई हुई है, इस बीच बिहार की सियासत से एक बड़ी खबर सामने आई है। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद प्रमुख  लालू प्रसाद यादव की तबीयत ज्यादा बिगड़ गई है। बताया जा रहा है कि उनका ब्लड शुगर बढ़ने के कारण एक बार फिर स्वास्थ्य खराब हुआ है। पटना के डॉक्टरों ने उन्हें दिल्ली जाने की सलाह दी है। बताया जा रहा है कि डाक्टरों की सलाह पर लालू यादव जल्दी दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

दो दिन से ब्लड शुगर से पीड़ित हैं लालू

बता दें ब्लड शुगर बढ़ने की वजह से लालू यादव बीते दो दिनों से अस्वस्थ चल रहे हैं। बुधवार सुबह से उनकी तबीयत और ज्यादा खराब हो गई, जिसके चलते उनका इलाज फिलहाल राबड़ी आवास पर ही किया जा रहा है। सितंबर, 2024 में लालू प्रसाद यादव की मुंबई में एंजियोप्लास्टी हुई थी, जिसमें उन्हें एक स्टेंट भी लगाया गया था। इससे पहले, 2022 में सिंगापुर में उनका किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था।  उनकी छोटी बेटी रोहिणी आचार्य ने पिता को किडनी डोनेट की थी। ट्रांसप्लांट के बाद वे स्वस्थ थे, लेकिन बढ़ती उम्र के कारण अब फिर कुछ स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे हैं।

सिंगापुर में हुआ था किडनी ट्रांसप्लांट

लालू प्रसाद यादव ने अपना किडनी ट्रांसप्लांट सिंगापुर में कराया था। ट्रांसप्लांट के बाद लालू का स्वास्थ्य अच्छा था, वह लोकसभा चुनाव- 2024 में भी  सक्रिय रहे थे। उन्हें किडनी देने वाली उनकी बेटी रोहिणी आचार्य ने सारण से चुनाव लड़ा था और लालू प्रसाद यादव खुद उनके प्रचार के लिए मैदान में उतरे थे।हाल में ही लालू प्रसाद यादव पटना के गर्दनीबाग में मुस्लिम संगठनों के वक्फ बिल के खिलाफ प्रदर्शन में पहुंचे थे। 
lalu yadav
Advertisment
Advertisment