Advertisment

गुजरात के पूर्व सीएम Vijay Rupani की अंतिम यात्रा, परिवार ने नम आंखों से दी विदाई

गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी की अंतिम यात्रा शुरू हो गई है। इससे पहले उनके परिवार ने उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की और नम आंखो से विदाई दी।

author-image
Pratiksha Parashar
vijay rupani last rites
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क। गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी (Vijay Rupani) की अंतिम यात्रा निकाली जा रही है। विजय रूपाणी की अंतिम यात्रा में लोगों का सैलाब उमड़ पड़ा है। भाजपा के की नेता और कार्यकर्ता इसमें शामिल हैं। अंतिम यात्रा से पहले रूपाणी के परिवार ने उन्हें नम आंखों से अंतिम विदाई दी। इस दौरान उनकी पत्नी बेहद अंजली भावुक नजर आईं और बेटे से लिपटकर रो पड़ीं।

परिवार को सौंपा पार्थिव शरीर

सोमवार को विजय रूपाणी का पार्थिव शरीर परिजनों को सौंपा गया, जिसके बाद चार्टर्ड फ्लाइट के जरिए शव को राजकोट लाया गया। पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच विजय रूपाणी का पार्थिव शरीर उनके राजकोट स्थित आवास ले जाया गया। शाम को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक, गृह मंत्री अमित शाह भी विजय रूपाणी के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे। 

vijay rupani last rites

अहमदाबाद प्लेन हादसे में रूपाणी की मौत

गौरतलब है कि 12 जून 2025 को एयर इंडिया का विमान टेक ऑफ के कुछ मिनटों बाद अपना नियंत्रण खो बैठा था और एक बिल्डिंग से टकराकर नीचे गिर गया था। विमान ब्लास्ट हो गया था। इसमें क्रू मेंबर्स समेत 242 लोग सवार थे, जिसमें सीएम विजय रूपाणी भी शामिल थे। इस भयावह दुर्घटना में 241 लोगों की मौत हो गई थी। इस हादसे में अब 270 से ज्यादा लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है।

Advertisment

डीएनए सैंपल से पहचाने शव

घटनास्थल से बरामद शवों की डीएनए सैंपल के जरिए पहचान की जा रही है। रूपाणी का डीएनए मैच होने के बाद उनके परिवार को शव सौंपा गया था। अब तक 99 डीएनए मैच हो गए हैं, जिनमें से 64 शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। vijay rupani news | Ahmedabad Plane Crash

vijay rupani news Ahmedabad Plane Crash
Advertisment
Advertisment