/young-bharat-news/media/media_files/2025/06/13/9RJQErY1tGbCVVPW5mjG.png)
अहमदाबाद, वाईबीएन डेस्क:12 जून गुरुवार का दिन देश के इतिहास में एक गहरे शोक और सदमे के रूप में दर्ज हो गया। लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट A171 टेकऑफ के कुछ ही मिनट के बाद अहमदाबाद में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दर्दनाक हादसे में 242 से अधिक लोगों की जान चली गई, जिससे पूरे देश में मातम पसर गया। इस हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का भी निधन हो गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक वह अपनी पत्नी अंजलि रूपाणी को लंदन से लाने के लिए इस फ्लाइट से रवाना हुए थे, लेकिन इस दुखद घटना के साथ एक और हैरान करने वाला संयोग सामने आया है रूपाणी जिस नंबर को अपना लकी नंबर मानते थे, वही उनके जीवन की आखिरी तारीख बन गई।
1206 महज एक नंबर नहीं अपना भाग्य मानते थे विजय रूपाणी
पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी को जानने वाले लोग भली-भांति जानते हैं कि 1206 उनके लिए महज एक अंक नहीं था, बल्कि वह इसे अपने भाग्य का प्रतीक मानते थे। इस नंबर के प्रति उनका विश्वास इतना गहरा था कि उनकी पहली स्कूटी से लेकर सभी कारों की नंबर प्लेट पर यही अंक मौजूद होता था। उनके करीबी दोस्तों का मानना है कि यह संख्या हमेशा उनके लिए सौभाग्य लेकर आती रही। लेकिन भाग्य के फेर से कोई नहीं बच सकता। 12 जून (12/06) को, वही तारीख जिसे वह अपना लकी नंबर मानते थे, उनके जीवन का सबसे दुखद और अंतिम दिन बन गया। प्लेन में उनकी सीट संख्या 2D थी।