Advertisment

Indo- PAK Border Tension: फिरोजपुर सेक्टर में मारा गया पाकिस्तानी घुसपैठिया

भारत- पाकिस्तान सीमा पर लगातार तनाव बना हुआ है। फिरोजपुर सेक्टर में बीएसएफ ने एक घुसपैठिये को मार गिराया। पाकिस्तान की ओर लगातार सीजफायर का उल्लंघन किया जा रहा है।

author-image
Dhiraj Dhillon
भारत- पाक सीमा पर तनाव

Photograph: (Google)

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क। भारत - पाकिस्तान सीमा से लगातार तनाव की खबरें आ रही हैं। एक बार फिर सीमा पार से पाकिस्तानी घुसपैठिए को  सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने मार गिराया है। य‌ह घटना पंजाब के फिरोजपुर सेक्टर में ‌हुई है। फिरोजपुर सरकारी अस्पताल के आपातकालीन चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनप्रीत सिंह ने इस बात की पुष्टि की है। डा. मनप्रीत सिंह ने बताया, "पुलिस द्वारा एक अज्ञात व्यक्ति का शव यहां लाया गया है। पोस्टमार्टम के बाद बाकी जानकारी मिल सकेगी।

डा. मनप्रीत सिंह

अंधेर का फायदा उठाकर कर रहा था घुसपैठ

बीएसएफ सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक एक पाकिस्तानी नागरिक अंधेरे का फायदा उठाकर सीमा पार कर घुसपैठ करने की कोशिश कर रहा था। बीएसएफ के जवान ने उसे वार्निग दी, लेकिन वह पीछे हटने का तैयार नहीं हुआ। इसके बाद बीएसएफ के जवान ने घुसपैठिए पर गोली चला दी। बृहस्पतिवार को सुबह होने के बाद सीमा क्षेत्र में घुसपै‌ठिये का शव बरामद होने के बाद स्थानीय थाना पुलिस को बुलाकर सुपुर्द करा दिया गया। पुलिस शव को लेकर अस्पताल पहुंची जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Upodating...

breaking news india pakistan | Current Affairs India Pakistan | India Pakistan border | India Pakistan conflict | India Pakistan Latest News | india pakistan latest tension | India Pakistan News | India Pakistan Tension | India Pakistan Tensions

breaking news india pakistan Current Affairs India Pakistan India Pakistan border India Pakistan conflict India Pakistan Latest News india pakistan latest tension India Pakistan News India Pakistan Tension India Pakistan Tensions
Advertisment
Advertisment