/young-bharat-news/media/media_files/2025/03/01/JhPRfpJfmCgRAliU53Ou.jpg)
file Photograph: (x)
आज से मार्च का महीना दस्तक दे दिया और अपने साथ खुशखबरी तो नहीं लाया लेकिन, LPG सिलेंडर के दाम बढ़ने की खबर लेकर जरूर आया। पेट्रोलियम कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए हैं। 6 रूपया प्रति सिलेंडर LPG महंगा हो गया है। फिलहाल, रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में किसी बदलाव की खबर नहीं है।
आपको बता दें कि प्रतिवर्ष मार्च महीने की पहली तारीख से पेट्रोलियम कंपनियां इंडियन ऑयल (IOC), हिन्दुस्तान पेट्रोलियम (HPCL) और भारत पेट्रोलियम (BPCL) LPG सिलेंडर की कीमतों की समीक्षा करती हैं। फिलहाल भारत की सबसे बड़ी पेट्रोलियम कंपनी इंडियन ऑयल (Indian Oil) ने आज 1 मार्च से कामर्शियल गैस सिलेंडर यानि 19 किलोग्राम वाले गैस सिलेंडर की कीमत में 6 रूपए प्रति सिलेंडर की दर से बढ़ोत्तरी की है।
कॉमर्शियल सिलेंडर का अब कितना हुआ दाम
इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (Indian Oil Corporation) से मिली जानकारी के अनुसार आज यानी एक मार्च 2025 से 19 किलो वाला एलपीजी सिलेंडर 1803 रुपये का हो गया है। इससे पहले यानी बीते फरवरी के महीने में इसकी कीमत 1797 रुपये थी। इसी साल जनवरी में यह सिलेंडर 1804 रुपये में मिल रहा था।
देश के अन्य महानगरों में क्या है गैस सिलेंडर की कीमत
आज से कोलकाता में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर 1,913 रुपये हो गया है। इससे पहले वहां इसकी कीमत 1,907 रुपये थी। इसी प्रकार मुंबई में कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत अब 1,755.50 रुपये हो गई है। बीते फरवरी में यह 1,749.50 रुपये की थी।
रसोई गैस सिलेंडर पर क्या आया अपडेट
घरों में इस्तेमाल होने वाले गैस सिलेंडर में 14 किलो गैस होता है। इंडियन ऑयल समेत सभी पेट्रोलियम कंपनियों ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया है। दिल्ली में इस सिलेंडर का रेट 803 रुपये है। कोलकाता में घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत 829 और मुंबई में 802.50 है। दक्षिणी राज्य तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में इसकी कीमत 818.50 रुपये है।