Advertisment

Nagpur Violence: नागपुर हिंसा का मास्टरमाइंड फहीम खान गिरफ्तार, लोगों को भड़काने का आरोप

महाराष्ट्र के नागपुर शहर में सोमवार को भड़की हिंसा के पीछे कौन था इसका पता पुलिस ने लगा लिया है। नागपुर पुलिस ने आरोपी का खुलासा करते हुए बताया कि आखिर कैसे इतने तादात में लोग जमा हुए। 

author-image
Vibhoo Mishra
Nagpur
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

नागपुर। वाईबीएन नेटवर्क। 

महाराष्ट्र के नागपुर शहर में सोमवार को भड़की हिंसा में अब मास्टरमाइंड के नाम का खुलासा हो गया। नागपुर की पुलिस लगातार इस मामले की तह तक जाने की कोशिश कर रही थी। अब पुलिस ने दावा किया है कि नागपुर में हिंसा को भड़काने वाला मास्टरमाइंड फहीम खान है। पुलिस ने दावा किया है कि फहीम खान ने लोगों को भड़काया है लोगों को बड़ी संख्या में इकट्ठा किया। नागपुर में हुई हिंसा के मुख्य आरोपी और माइनॉरिटी डेमोक्रेटिक पार्टी के जिला अध्यक्ष फहीम खान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट में पेशी के बाद उसे 21 मार्च तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया है। फहीम खान को इस हिंसा का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है। गणेशपेठ में दर्ज एफआईआर के मुताबिक, उसने भीड़ इकट्ठा कर पुलिस थाने के बाहर प्रदर्शन किया और लोगों को भड़काया। आरोप है कि उसने पथराव की साजिश रची, जिसके लिए पहले से पत्थर जमा किए गए थे।

500 लोगों को एकत्र कर भड़काया 

पुलिस ने बताया कि फहीम खान ने नागपुर में करीब 500 लोगों को पुलिस स्टेशन पर इकट्ठा किया था और भीड़ का भड़काया था। नागपुर के गणेशपेठ पुलिस स्टेशन में दर्ज दूसरी एफआईआर में इस बात का खुलासा हुआ है। इस एफआईआर के अनुसार, इस भीड़ ने अंधेरे का फायदा उठाते हुए महिला पुलिसकर्मियों के साथ बदसूलकी और छेड़खानी करने की कोशिश भी की। इस हिंसा को लेकर कुल 51 नामजद आरोपियों पर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, ये सभी एक ही धर्म के हैं और सुनियोजित तरीके से हिंसा भड़काने की कोशिश की गई। एफआईआर में यह भी कहा गया है कि हिंसा के दौरान महिला पुलिसकर्मियों के साथ छेड़खानी, बदसलूकी और दुष्कर्म की साजिश रची गई। पुलिस के अनुसार, यह घटना जानबूझकर की गई ताकि प्रशासन को दबाव में लाया जा सके।

यह भी पढ़ें: Nagpur Violence: औरंगजेब और अफवाह से फैली हिंसा, ATS व NIA ने शुरू की जांच...जानिए अब तक के ताजा अपडेट्स

ये था मामला 

सोमवार को ही दिन के समय विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने गांधी गेट के पास छत्रपति शिवाजी महाराज के पुतले के सामने औरंगजेब की कब्र के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया था और औरंगजेब का प्रतीकात्मक पुतले को फूंका। इसके बाद शाम के समय यह घटना हुई।

हिंसा फैलाने के लिए फहीम ने जुटाई भीड़

Advertisment

माइनॉरिटी डेमोक्रेटिक पार्टी (एमडीपी) के शहर अध्यक्ष फहीम खान के इशारों पर पुलिस स्टेशन पर भीड़ इकट्ठा हुई। इस भारी भीड़ ने कुल्हाड़ी, पत्थर, लाठियां जैसे खतरनाक हथियारों के साथ क्षेत्र में आतंक पैदा करने की कोशिश की और लोगों में डर पैदा किया। बताया जा रहा है कि यह डर धार्मिक दुश्मनी बढ़ाने के इरादे से सामाजिक सद्भाव को बिगाड़ने का काम करने की कोशिश कर रहा था।

यह भी पढ़ें:Nagpur Violence: क्या पहले से तैयार था हिंसा का प्लान, क्या हो सकते हैं कारण.... जानिए

महिला पुलिसकर्मियों से की बदसूलकी

नागपुर हिंसा को लेकर गणेशपेठ पुलिस स्टेशन में दर्ज एफआईआर से पता चलता है कि घटना के दौरान एक आरोपी ने आरसीपी दस्ते की एक ऑन ड्यूटी महिला पुलिस अधिकारी की वर्दी और शरीर को अनुचित तरीके से छुआ। आरोपी ने कुछ महिला पुलिसकर्मियों के साथ अश्लील इशारे भी किए और बदसलूकी भी की। आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी गई है।

Advertisment
Advertisment