/young-bharat-news/media/media_files/2025/01/28/DTCHb9K04qmpyecSNAJI.jpg)
Breaking News: उत्तर प्रदेश के बागपत में बड़ा हादसा हो गया है, जिसमें 7 लोगों की मौत हो गई है। वहीं करीब 25 लोग बुरी तरह घायल हुए हैं। मौके पर अफरा-तफरी मच गई है। उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में भगवान आदिनाथ के निर्वाण लड्डू महोत्सव के दौरान लकड़ी से बना मचान ढह गया, जिससे श्रद्धालु नीचे दब गए और बुरी तरह घायल हो गए।
BREAKING: उत्तर प्रदेश के बागपत में बड़ा हादसा हो गया है। इस दुर्घटना में अब तक 5 लोगों की मौत की खबर सामने आयी है, वहीं करीब 25 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं।#baghpat#लड्डू_महोत्सव#laddumahotsavpic.twitter.com/S1IRQbi9rL
— Young Bharat News (@YoungBharat24) January 28, 2025
ये भी पढ़ें: Uniform Civil Code: उत्तरांखड में सभी धर्मों का एक कानून, यूसीसी लागू होने से हुए ये बदलाव
बागपत के एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने घटना की जानकारी देते हुए बताया, "बड़ौत में जैन समुदाय के 'लड्डू महोत्सव' कार्यक्रम के दौरान वॉच टावर गिर गया। करीब 20-25 लोग घायल हो गए। 2-3 लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका इलाज चल रहा है"
#WATCH | Uttar Pradesh: Arpit Vijayvargiya, SP Baghpat says, "Watchtower collapsed during the 'Laddu Mahotsav' program of the Jain community in Baraut. About 20-25 people were injured. 2-3 people are seriously injured, who are undergoing treatment..." https://t.co/2Gix8vk7AHpic.twitter.com/CVEXMtYGPz
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) January 28, 2025
कैसे हुआ हादसा?
ये हादसा सुबह करीब 7-8 बजे हुआ। हादसा बागपत शहर से 20 किलोमीटर दूर बड़ौत तहसील में आदिनाथ भगवान को प्रसाद चढ़ाने का कार्यक्रम चल रहा था। जैन मंदिर के इस महोत्सव में बड़ी तादाद में श्रद्धालु पहुंचे थे। कार्यक्रम के लिए 65 फीट ऊंचा लकड़ी का मंच बनाया था, उस पर भगवान की 4-5 फीट ऊंची प्रतिमा रखी गई थी। श्रद्धालु भगवान के दर्शन के लिए सीढ़ियों से ऊपर चढ़ रहे थे, तभी ये सीढ़ियां अचानक टूट गईं, जिससे बड़ा हादसा हो गया।
पुलिस-प्रशासन ने संभाला मोर्चा
यह दर्दनाक हादसा बड़ौत शहर कोतवाली क्षेत्र के गांधी रोड पर हुआ है। जैन मंदिर में हादसे की जानकारी के बाद पुलिस और प्रशासन ने मौके पर पहुंचा है। पुलिस टीम ने मोर्चा संभाल लिया है और बचाव और राहत कार्य में जुट गई है। मौके पर एंबुलेंस बुलाई गई है और घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, बागपत जिला अस्पताल में अलर्ट जारी किया गया है। कुछ घायलों को इलाज के लिए नजदीकी प्राइवेट हॉस्पिटल में ले जाया गया है।
दिल्ली के बुराड़ी में बड़ा हादसा
दिल्ली के बुराड़ी इलाके में सोमवार की शाम को आस्कर पब्लिक स्कूल के पास बड़ा हादसा सामने आया है। यहां एक 4 मंजिला मकान ढहने के बाद हड़कंप मच गया। भवन ढह जाने से लोग मलबे में दब गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची। इसके साथ ही दमकल विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। रेस्क्यू ऑपरेशन में 5 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। बताया जा रहा है कि मकान की नींव कमजोर थी, जिसके चलते ये बड़ा हादसा हुआ। दिल्ली के पूर्व सीएम और आम आदमी पार्टी (AAP) के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया पर इस घटना को लेकर दुख जताया है।
ये भी पढ़ें: टॉप न्यूज: अरे तू तो योगी लग रहा, यह कहते हुए ट्रेन में ही यात्री की कनपटी पर तमंचा रखा और चला दी गोली