/young-bharat-news/media/media_files/2025/05/15/1uLED6mFjdSX5fLAFsfi.jpg)
Photograph: (Google)
00:00/ 00:00
नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क। भारत में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की सक्रियता बढ़ती जा रही है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, अगले तीन से चार दिनों के भीतर मॉनसून दक्षिण अरब सागर, मालदीव, कोमोरिन क्षेत्र, बंगाल की खाड़ी और अंडमान व निकोबार द्वीप समूह के हिस्सों में आगे बढ़ सकता है।
पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश का अलर्ट
IMD के अनुसार, 14 से 17 मई के बीच अंडमान-निकोबार, असम, अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, मेघालय, सिक्किम और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में भारी वर्षा की संभावना है। कुछ क्षेत्रों में वर्षा 115 मिमी से अधिक और कुछ जगहों पर 204 मिमी तक दर्ज हो सकती है।
उत्तर भारत में गर्मी का प्रकोप, तापमान में उछाल
मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि पूर्वी उत्तर प्रदेश, झारखंड, पश्चिम बंगाल के गंगा मैदानी क्षेत्र और पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में लू चलने के आसार हैं। अगले तीन दिनों में उत्तर-पश्चिम भारत में अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है।
पश्चिमी विक्षोभ से उत्तर भारत में बारिश और तेज हवाएं
15 मई को पूर्वी राजस्थान और उत्तर-पश्चिम भारत में और 16 से 19 मई तक उत्तराखंड में 30 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। साथ ही हल्की से मध्यम बारिश और बिजली गिरने की भी संभावना है। गुजरात, कोंकण, गोवा, मराठवाड़ा और मध्य महाराष्ट्र में 14 से 17 मई तक हल्की बारिश और तेज हवाओं के साथ बिजली गिरने की चेतावनी। मराठवाड़ा और मध्य महाराष्ट्र में 15 मई को हवाएं 70 किमी/घंटा तक की रफ्तार से चल सकती हैं।
दक्षिण भारत में प्री-मानसून गतिविधि तेज
14 से 17 मई के बीच आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा, तेलंगाना, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल और कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश, वज्रपात और तूफानी हवाएं चलने की संभावना है। तेलंगाना में 70 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
weather | current weather conditions | imd weather forecast today | india weather forecast | india weather news | today weather