Advertisment

Monsoon Session 2025 Live : हंगामे के बाद लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित

21 जुलाई 2025 से संसद का मानसून सत्र शुरू हुआ, जिसकी शुरुआत पहलगाम आतंकी हमले और एयर इंडिया AI-171 विमान दुर्घटना के पीड़ितों को श्रद्धांजलि अर्पित करके की गई।

author-image
Jyoti Yadav
Monsoon Session 2025 Live
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क |सोमवार 21 जुलाई 2025 से संसद का मानसून सत्र की शुरूआत पहलगाम आतंकवादी हमले और एयर इंडिया AI-171 विमान दुर्घटना के पीड़ितों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुआ। बता दें,  सत्र की शुरूआत से ठीक पहले पीएम मोदी ने संसद भवन के बाहर मीडिया के माध्यम से "देश के नाम संदेश" दिया। अपने इस संबोधन में पीएम मोदी ने देश में बीते दिनों हुए तमाम बड़े ऑपरेशन और उपलब्धियों पर चर्चा की। पीएम मोदी ने इस मानसून सत्र को विजय उत्सव का स्वरूप करार दिया। पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा की मांग को लेकर राज्यसभा और लोकसभा में विपक्षी सांसदों द्वारा लगातार नारेबाजी जारी है। विपक्षी सांसदों की नारेबाजी के बीच लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित की गई। 

सफल मिशन के लिए हार्दिक शुभकामनाएं

लोकसभा सत्र की दोबारा शुरू होने पर लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने भारतीय अंतरिक्षयात्री सुभांशु शुक्ला के अंतर्राष्ट्रीय स्पेस स्टेशन के पहले सफल मिशन के लिए सदन की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं दी। उन्होंने 12 जून 2025 को अहमदाबाद से लंदन जा रहा एयर इंडिया का विमान, अहमदाबाद हवाई अड्डे से उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटना का भी जिक्र किया। 

दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित हुआ सत्र 

लोकसभा में मानसून सत्र की शुरूआत के साथ ही स्थगित भी हो गया। विपक्षी सांसदों की नारेबाजी के बीच लोकसभा दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा, "सरकार हर मुद्दे पर जवाब देना चाहती है। सदन चलाना चाहिए। आप यहां नारे लगाने नहीं आए हैं। सदन नियमों और विनियमों के अनुसार चलता है। नियमों के अनुसार उठाए गए सभी मुद्दों पर चर्चा होगी।"

Advertisment

खबर अपडेट हो रही है...

pm modi | Monsoon Session 2025

Monsoon Session 2025 pm modi
Advertisment
Advertisment