Advertisment

IMD Update: दिल्ली समेत पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में जल्द पहुंचेगा मॉनसून

दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में जल्द दस्तक देगा मॉनसून। IMD के वरिष्ठ वैज्ञानिक आरके जेनामणि ने कहा- यह मॉनसून खेती के लिए बेहद फायदेमंद रहेगा। किसानों को मिलेगी बड़ी राहत।

author-image
Dhiraj Dhillon
Monsoon Delhi

Photograph: (Google)

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क। Weather Forecast: भारतीय मौसम विभाग (IMD) के वरिष्ठ वैज्ञानिक आरके जेनामणि ने कहा है कि मॉनसून इस बार तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि परिस्थितियां पूरी तरह अनुकूल बनी हुई हैं और आने वाले दो दिनों में मॉनसून दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के अन्य हिस्सों में पहुंच जाएगा। उन्होंने कहा कि अब तक के आंकलन के मुताबिक पूरे भारत वर्ष में बरसात में 41 प्रतिशत का सुधार दर्ज किया गया है। इस बार मॉनसून बहुत अच्छा रहेगा। IMD के अनुसार सोमवार से दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और पश्चिमी यूपी में मानसूनी वर्षा की तीव्रता में वृद्धि होगी। वहीं जम्मू‑कश्मीर में वर्षा का दौर 26 जून तक जारी रह सकता है।

RK Jenamani, senior scientist of Indian Meteorological Department
Photograph: (Google)

किसान भाईयों के लिए राहत भरा होगा मॉनसून

आरके जेनामणि ने आगे कहा, "इस साल मॉनसून काफी अच्छा है और अब तक की बारिश का प्रतिशत भी बढ़ा है। यह खासतौर पर खेती-किसानी के लिहाज से बेहद अच्छी खबर है। हमारे किसान भाइयों के लिए यह मॉनसून राहत लेकर आएगा।" उन्होंने बताया कि देश के कई हिस्सों में सामान्य से अधिक वर्षा हो रही है, जो खरीफ फसलों की बुआई के लिए फायदेमंद साबित होगी। वैज्ञानिक आरके जेनामणि ने कहा है कि दक्षिण–पश्चिम मानसून ने एक छोटे ब्रेक के बाद फिर गति पकड़ ली है। अब यह तेजी से बढ़ते हुए दिल्ली के नजदीक आ गया है और उम्मीद है कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में अगले एक‑दो दिन में दस्तक दे सकता है। सामान्यतः दिल्ली में मानसून 26–27 जून के बीच आता है, लेकिन इस बार मौसम वैज्ञानिक चार‑पांच दिन पहले ही मानसून के आगमन की संभावनाएं जताए बैठे हैं।

 

Monsoon alert
Photograph: (Google)

ओलावृष्टि की चेतावनी, कई हिस्सों में मानसून पहले ही दस्तक दे चुका है

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अगले सात दिनों के दौरान हिमाचल, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में अलग‑अलग स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। हालांकि पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में तापमान अभी सामान्य से ऊपर बना हुआ है। 40–50 किमी/घंटा की तेज हवाएँ चलने की भी संभावना है। लेकिन मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि अगले दो दिनों में बारिश इस गर्मी को राहत देने वाली साबित होगी। राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ भागों में गरज के साथ वर्षा शुरू हो चुकी है। अब बारी है पंजाब, हरियाणा और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली की।

topcurrent weather conditions | imd weather forecast today | IMD Weather Warning | india weather forecast | india weather news

Advertisment
india weather forecast current weather conditions india weather news imd weather forecast today IMD Weather Warning
Advertisment
Advertisment