Advertisment

Weather Forecast: उत्तर भारत की ओर बढ़ा मानसून, 20 से 25 जून तक भारी बारिश का अलर्ट

दक्षिण-पश्चिम मानसून तेजी से उत्तर भारत की ओर बढ़ रहा है। 20 से 25 जून के बीच दिल्ली, पंजाब, यूपी, हिमाचल, राजस्थान समेत कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना है।

author-image
Dhiraj Dhillon
weather 29 june 2025

Photograph: (Google)

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क। Aaj Ka Mausam:देश में दक्षिण-पश्चिम मानसून तेजी से सक्रिय हो रहा है। पिछले 48 घंटों में यह मध्य, पश्चिम और पूर्वी भारत के अधिकांश हिस्सों में पहुंच चुका है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो से तीन दिनों में मानसून दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में दस्तक दे सकता है। साथ ही 20 से 25 जून के बीच पूरे उत्तर भारत में झमाझम बारिश की संभावना है। मानसून की रफ्तार इस बार अपेक्षाकृत तेज है, जिससे उत्तर भारत समेत देश के कई हिस्सों में अगले सप्ताह भारी बारिश की संभावना है। हालांकि, कुछ क्षेत्रों में भीषण गर्मी अब भी परेशान कर रही है।

weather forecast 20 june 2025
Photograph: (Google)

राजस्थान में गर्मी, झारखंड में भारी बारिश से तबाही

राजस्थान के कई हिस्सों में हल्की बारिश हुई लेकिन गर्मी का असर अब भी बना हुआ है। जैसलमेर गुरुवार को 44.6°C के साथ राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा। करौली, अजमेर, प्रतापगढ़ और कोटा में हल्की बारिश दर्ज की गई।
झारखंड में भारी बारिश ने कहर बरपाया है। दो दिनों से जारी मूसलाधार बारिश से चार लोगों की मौत हो गई और एक लापता है। नदियां उफान पर हैं और बुनियादी ढांचे को भारी नुकसान पहुंचा है।

हिमाचल में मानसून की एंट्री, ऊना में ऑरेंज अलर्ट

हिमाचल प्रदेश में 22-23 जून को ऊना, बिलासपुर और कांगड़ा जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 20 से 25 जून तक पूरे राज्य में बारिश का दौर रहेगा। ऊना में अधिकतम तापमान 38°C दर्ज किया गया है, जो राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा।

weather update 20 june 2025
Photograph: (Google)

प्रमुख हिल स्टेशनों का तापमान:

शिमला: 24°C
मनाली: 28.6°C
धर्मशाला: 30°C
नारकंडा: 21.8°C
कसौली: 25.1°C

श्रीनगर में टूटा 20 साल का गर्मी का रिकॉर्ड

कश्मीर घाटी में गर्मी ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है। श्रीनगर में गुरुवार को 35.2°C तापमान दर्ज किया गया, जो 20 वर्षों में जून का सबसे गर्म दिन है। यह औसत से 7 डिग्री अधिक है। इससे पहले 25 जून 2005 को 36.5°C तापमान दर्ज हुआ था। घाटी के अन्य हिस्सों में भी तापमान सामान्य से ज्यादा रहा।

Advertisment

महाराष्ट्र में रेड और ऑरेंज अलर्ट, मुंबई में 142 मिमी बारिश

महाराष्ट्र के पालघर, नासिक और पुणे के घाट क्षेत्रों में रेड अलर्ट, जबकि मुंबई, ठाणे, रायगढ़, रत्नागिरी और सतारा में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। रायगढ़ में अंबा और कुंडलिका नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं, स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए हैं। मुंबई में पिछले 24 घंटों में 142.6 मिमी बारिश दर्ज की गई है। रत्नागिरी के कुचंबे गांव में भूस्खलन हुआ, ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया गया है।

india weather news | india weather forecast | imd weather forecast today | IMD Weather Warning | current weather conditions

current weather conditions IMD Weather Warning imd weather forecast today india weather forecast india weather news
Advertisment
Advertisment