Advertisment

Bihar News: मामूली विवाद में केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय के 2 भांजों में चली गोलियां, एक की मौत

बिहार के भागलपुर में आज उस वक्त सनसनी मच गई जब केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय की बहन के घर से गोलियों की आवाज आने लगी। जब तक कोई कुछ समझ पाता तब तक केन्द्रीय मंत्री के एक भांजे की गोली लगने से मौत हो गई।

author-image
Vibhoo Mishra
egvdzv
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

बिहार, वाईबीएन नेटवर्क। 

बिहार के भागलपुर में आज उस वक्त सनसनी मच गई जब केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय की बहन के घर से गोलियों की आवाज आने लगी। जब तक कोई कुछ समझ पाता तब तक केन्द्रीय मंत्री के एक भांजे की गोली लगने से मौत हो गई। दरअसल भागलपुर के नवगछिया में आपसी विवाद में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय के भांजों में आपस मे खूनी झड़प हो गई। जिसमें हुई गोलीबारी में एक भांजे की मौत हो गई। जबकि दूसरा भांजा और मंत्री की बहन गोली लगने से घायल हो गए।  मृतक की पहचान विश्वजीत के रूप में हुई है। घायल जयजीत की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। 

क्यों हुई झड़प?

मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को नित्यानंद राय के भांजे विश्वजीत का उनके परिवार के साथ पानी के मामले को लेकर विवाद हुआ था। धीरे-धीरे यह विवाद बढ़ गया और बात गोलीबारी तक जा पहुंची। गोलीबारी की इस घटना में विश्वजीत की मौत हो गयी है, वहीं उनकी मां और भाई जयजीत गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां जयजीत की हालत गंभीर बनी हुई है। 

यह भी पढ़ें: Motihari में रिश्ते तार-तार: पिता को दूसरी शादी के बदले मिली मौत, सौतली मां को भी उतारा मौत के घाट

जांच में जुटी पुलिस 

घटना के बाद मामले की जानकारी मिलते ही भागलपुर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान पुलिस को स्थानीय लोगों से जानकारी मिली कि पानी के विवाद को लेकर परिवार के बीच विवाद बढ़ गया और बात फायरिंग तक पहुंच गयी। इस दौरान विश्वजीत की मौत हो गयी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वहीं इस घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है। 

Advertisment

यह भी पढ़ें: Saurabh Murder: प्रेम विवाह का खौफनाक अंत, मुस्कान-साहिल की दरिंदगी सुन दहल उठेगा आपका दिल

कौन हैं नित्यानंद राय?

नित्यानंद राय भारतीय जनता पार्टी के नेता हैं और केंद्र में पीएम मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार के जाने-माने मंत्री हैं। वह बिहार के उजियारपुर लोकसभा सीट से सांसद हैं। नित्यानंद राय मोदी सरकार में केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में कार्य कर रहे हैं। वह इससे पहले केंद्रीय गृह राज्य मंत्री का पद भी संभाल चुके हैं। साल 2014 में सांसद बनने से पहले नित्यानंद राय लगातार 4 बार बिहार विधानसभा के लिए चुने गए थे।

Advertisment
Advertisment