Advertisment

‘Operation Water Relief 2’: नॉर्थ- ईस्ट में सेना का बड़ा राहत अभियान, हजारों लोगों को बचाया

उत्तर-पूर्वी भारत में भारी बारिश और बाढ़ के बाद भारतीय सेना ने 'ऑपरेशन जल राहत 2' शुरू किया। नागालैंड, असम और मणिपुर में 3,820 लोगों को बचाया गया, 2,095 को मिली चिकित्सा सहायता।

author-image
Dhiraj Dhillon
Northeast Resque By Army
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क। Northeast Floods News: उत्तर-पूर्वी भारत में भारी बारिश और शहरी बाढ़ से हालात बिगड़ते देख भारतीय सेना ने ‘ऑपरेशन जल राहत- 2’ के तहत बड़ा मानवीय राहत एवं आपदा प्रबंधन (HADR) अभियान शुरू किया है। भारतीय सेना  ‘ऑपरेशन जल राहत 2’ के तहत अब तक हजारों लोगों की जान बचा चुकी है। उत्तर-पूर्वी राज्यों में बारिश अभी भी जारी है। यह राहत कार्य नागालैंड, असम और मणिपुर में चलाया जा रहा है और इसका नेतृत्व हेडक्वार्टर इंस्पेक्टर जनरल असम राइफल्स (नॉर्थ) द्वारा किया जा रहा है। सेना स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर जमीन पर सक्रिय है।

Northeast Resque By Army 2

अब तक का राहत कार्य

भारत के उत्तर- पूर्वी राज्यों में हुई भारी बारिश के बाद बाढ़ क‌ी स्थिति उत्पन्न होने के बाद सेना की 40 टुकड़ियां राहत कार्य में जुटी हुई हैं। भारतीय सेना के ट्विटर हैंडल से मिली जानकारी के मुताबिक सेना की 24 टुकड़ियां नियमित राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई हैं जबकि 16 टुकड़ियां रिजर्व में रखी गई हैं। सेना से मिली जानकारी के मुताबिक अब इस राहत और बचाव अभियान के दौरान 3,820 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है, इसके साथ ही 2,095 लोगों चिकित्सा सहायता सेवा मुहैया कराई गई है। यह आंकड़े 10 जुलाई 2025 तक के हैं। भारतीय सेना का यह अभियान स्थानीय प्रशासन के सहयोग से चल रहा है। राहत शिविरों में भोजन, पानी और प्राथमिक चिकित्सा की व्यवस्था की जा रही है। सेना की मेडिकल टीमें प्रभावित इलाकों में कैंप लगाकर लोगों का इलाज कर रही हैं।

Northeast Resque By Army 3

कहां-कहां चल रहा है राहत कार्य?

नगालैंड: कई गांवों में बाढ़ का पानी भर गया है, सेना नावों और अन्य साधनों से राहत पहुंचा रही है।

असम: ब्रह्मपुत्र नदी के किनारे बसे इलाकों में हालात गंभीर, सेना ने कई लोगों को रेस्क्यू किया।

Advertisment

मणिपुर: भूस्खलन और जलभराव की वजह से कई रास्ते बंद, सेना ने फंसे हुए लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया।

army | North East floods | Northeast India | northeast news live today 

northeast news live today Northeast India North East floods army
Advertisment
Advertisment