Advertisment

Northeast में भारी बारिश से तबाही, 'Operation Jal Rahat' में सेना ने बचाए 800 लोग

पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश और भूस्खलन से तबाही मच गई है। मणिपुर में सेना और असम राइफल्स ने 'ऑपरेशन जल राहत 2' चलाकर 800 लोगों को सुरक्षित बचाया। असम, अरुणाचल, मिजोरम और सिक्किम में जानमाल का भारी नुकसान।

author-image
Dhiraj Dhillon
northeast flood army rescue

Photograph: (Google)

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क। Northeast Flood News: पूर्वोत्तर भारत में मूसलधार बारिश और भूस्खलन ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। अब तक 14 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है और असम में लगभग 78,000 लोग बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में हालात सबसे ज्यादा गंभीर हैं। मिजोरम के लांगतलाई में भूस्खलन के कारण पांच घर और एक होटल जमींदोज हो गया। होटल में ठहरे ज्यादातर म्यांमार के नागरिक थे। इस हादसे में अब तक चार लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जिनमें तीन म्यांमारी नागरिक शामिल हैं।

असम में पांच लोगों की मौत

असम के गुवाहाटी समेत कामरूप, कछार, लखीमपुर और गोलाघाट जिलों में भूस्खलन और जलभराव के कारण पांच लोगों की मौत हो गई। राहत और बचाव कार्य में आपदा प्रबंधन टीमें जुटी हुई हैं। 10,000 से ज्यादा लोग विस्थापित हुए हैं। मणिपुर में सेना और असम राइफल्स ने 'ऑपरेशन जल राहत 2' चलाकर अब तक 800 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है। इम्फाल पूर्व व पश्चिम जिलों में वांक्खेई, खुरई, पोरमपट और अन्य इलाकों में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाए गए।

अरुणाचल में वाहन खाई में गिरा, 7 की मौत

अरुणाचल प्रदेश के पूर्वी कमेंग जिले में भूस्खलन के चलते राष्ट्रीय राजमार्ग 13 पर एक वाहन खाई में गिर गया। इसमें दो परिवार के सात लोगों की मौत हो गई, जिनमें दो गर्भवती महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। लोअर सुबनसिरी जिले में खेत में काम कर रहे दो मजदूर भी भूस्खलन की चपेट में आ गए।
7 killed as vehicle falls into gorge in Arunachal
Photograph: (Google)
 

सिक्किम में फंसे 1500 पर्यटक, रेड अलर्ट जारी

सिक्किम के लाचेन-लाचुंग राजमार्ग पर भूस्खलन के चलते सड़कें बंद हो गई हैं। चुंगथांग से आगे जाने की अनुमति रोक दी गई है। 1500 से अधिक पर्यटक फंसे हुए हैं और डीडीएमए ने पूरे क्षेत्र में रेड अलर्ट जारी कर दिया है।
Advertisment
northeast flood army rescue
Photograph: (Google)
 

कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ में दो मौतें

कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले में एक घर भूस्खलन की चपेट में आ गया, जिससे दो लोगों की मौत हो गई और दो को बचा लिया गया। नेत्रावती नदी का जलस्तर बढ़ने से कई निचले इलाके जलमग्न हो गए हैं।
Advertisment
Advertisment